शाहरुख की 'जवान' का ट्रेलर देख उछले फैन्स, कहा- ये सारे चुलबुल बुलबुल को पछाड़ देंगे

Updated on 31-08-2023 05:07 PM
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया, जिसका उनके फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म अगले हफ्ते 7 सितम्बर को रिलीज हो रही है और इससे पहले आज 31 अगस्त को इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। एक बार फिर से शाहरुख खान अपने उसी खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसा उनकी जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में दिखा था। इनफैक्ट कई मामलों में वह इस फिल्म में और भी ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में काली बने विजय सेतुपति ने हथियारों के दुनिया के चौथे सबसे बड़े डीलर का दमदार रोल निभाया है। दर्शकों को 'जवान' का ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है और ट्विटर से लेकर यूट्यूब पर लोगों ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। इस ट्रेलर को 30 मिनट में 1.2 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

कुछ ही देर पहले रिलीज हुए शाहरुख खान की इस फिल्म के 2 मिनट 45 सेकंड के ट्रेलर में उनके कई अलग-अलग रंग दिख गए हैं। कभी वह पुलिस वाले रोल में दिख रहे हैं तो कभी विलन वाले रोल में, जब तक आप उन्हें देखकर समझने की कोशिश करते हैं उनका चेहरा, उनका अंदाज बदल जाता है। ट्रेलर देखकर 'पठान' का टच भी समझ आ रहा है और इसे और पक्का करती है दीपिका पादुकोण की एंट्री। अब लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को देख ट्विटर पर क्या कुछ कहा है, जानें।

कहा- बाप रे बाप! ये इस सेंचुरी का सबसे शानदार ट्रेलर

एक यूजर ने कहा- बाप रे बाप!ये इस सेंचुरी का सबसे शानदार ट्रेलर है। शाहरुख खान के शानदार सीन्स लोगों को थिएटर जाने के लिए क्रेजी कर देंगे। एक यूजर ने कहा- सीरियसली, इस ट्रेलर ने हर मामले में मारी उम्मीद से आगे साबित हुई है और ये शाहरुख की अब तक की बेस्ट ट्रेलर में से एक है।

शाहरुख की वर्दी देख फैन्स सलमान के चुलबुल पांडे वाले रोल को कर रहे याद

वहीं इस ट्रेलर को देखकर शाहरुख के फैन्स सलमान खान को भी याद कर रहे हैं। एक ने कहा है- शाहरुख पुलिस वाले रोल में सभी चुलबुल और बुलबुल की जगह ले लेंगे।

शाहरुख और दीपिका के अलावा कई चुनिंदा कलाकार

फिल्म में लीड रोल की बात करें तो शाहरुख खान और दीपिका के अलावा इसमें नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि, राना डग्‍गुबत्‍ती, विजय सेतुपति और विजय जैसे हिन्दी और साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों की भरमार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.