सुबह 5:55 के शो के लिए रात में 2 बजे ही थिएटर पहुंच गए थे फैंस

Updated on 21-12-2023 03:02 PM

शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हाे चुकी है। फिल्म को लेकर पब्लिक में काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। थिएटर्स में शाहरुख के फैंस इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इसी बीच शाहरुख के फैन क्लब SRK यूनिवर्स ने मुंबई के फेमस सिंगल स्क्रीन थिएटर गेयटी गैलेक्सी में फिल्म का अर्ली मॉर्निंग शो 5 बजकर 55 मिनट पर ऑर्गनाइज किया था। यह गेयटी गैलेक्सी की हिस्ट्री का सबसे अर्ली मॉर्निंग शो बना।

रात में 2 बजे ही थिएटर पहुंच गए थे कई फैंस

  • यह शो भले ही सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर शुरू होना था पर SRK यूनिवर्स के कई लोग रात में 2 बजे से ही थिएटर के बाहर पहुंच गए थे। सभी यहां पहुंचकर तैयारी कर रहे थे।
  • कॉमेडियन सुनील पाल भी अर्ली मॉर्निंग शो देखने पहुंचे। बोले- फैमिली फिल्म है जरूर देखिएगा।
  • क्रिसमस के मौके पर गेयटी गैलेक्सी थिएटर को खास थीम से सजाया भी गया।
  • थिएटर के बाहर फैंस ने शाहरुख का मेगा कटआउट भी लगाया।
  • शाहरुख के कुछ फैंस सांता के गेटअप में भी पहुंचे।
  • शो शुरू होने के पहले फैंस ने ढोल नगाड़ों पर डांस भी किया।
  • इस अर्ली मॉर्निंग शो में दूर-दूर से कई बच्चे भी अपने पैरेंट्स के साथ फिल्म देखने पहुंचे।
  • शो शुरू होने से पहले फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने कहा कि किंग खान खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
  • सामने आए पब्लिक के मिक्सड रिएक्शंस
    फिल्म रिलीज होने के बाद गेयटी गैलेक्सी से ही फिल्म को लेकर फर्स्ट पब्लिक रिएक्शन भी सामने आया है। पब्लिक ने फिल्म को लेकर कुछ इस तरह रिस्पॉन्स दिया है।

    • हटके है यह फिल्म। कहानी बहुत इमोशनल है। इमोशनल रोलर कोस्टर राइड है।
    • फिल्म एक ही लेंथ पर चलती है और खत्म हो जाती है। SRK-तापसी की जोड़ी पसंद नहीं आई।
    • यह घर वालों के साथ देखने वाली फिल्म है। इसमें हर एक इमोशनल है। शाहरुख लीजेंड हैं।
    • फिल्म में जैसे ही आपकी आंखों में आंसू आने वाले होते हैं वैसे ही एक पंच आता है और आप मुस्कुरा देते हैं। यह कमाल है।
    • फिल्म शुरुआत में थोड़ा बोर है। फर्स्ट हाफ से सेकेंड हाफ लाख गुना बेहतर है। विक्की कौशल इस फिल्म की जान हैं।
    • हिरानी ने अपना एक लेवल सेट किया है यह फिल्म उस लेवल को टच नहीं करती। अच्छी है पर राजू सर की पुरानी फिल्मों जितनी नहीं।
    • गेयटी के 51 साल के इतिहास का सबसे अर्ली शो
      गेयटी गैलेक्सी के 51 साल पुराने इतिहास में डंकी, पठान और जवान के अलावा दोपहर 12 बजे से पहले कभी कोई शो ऑर्गनाइज नहीं किया गया। डंकी से पहले जहां पठान के लिए सुबह 9 बजे तो वहीं जवान के लिए सुबह 6 बजे का शो होस्ट किया गया था।

      बांद्रा स्थित यह सिंगल स्क्रीन थिएटर G7 मल्टीप्लैक्स और गेयटी गैलेक्सी के नाम से मशहूर है। इसकी शुरुआत 1972 में हुई थी और यहां स्क्रीन होने वाली पहली फिल्म हेमा मालिनी स्टारर ‘सीता और गीता’ थी।

    • क्या है फिल्म की कहानी
      डंकी की कहानी पंजाब के एक गांव लाल्टू की है, जहां के कुछ युवा तंगहाली से परेशान हैं। उनका सपना लंदन जाकर पैसे कमाना है। हालांकि, गरीब घर से होने और अंग्रेजी न आने की वजह से उन्हें वीजा नहीं मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.