साल 2020 में कर रहे थे डेट!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सारा और कार्तिक ने साल 2020 में 'लव आज कल 2' फिल्म में काम किया था, तब उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इनका रिश्ता लंबा नहीं चला था और ब्रेकअप हो गया था।
सारा और कार्तिक की अपकमिंग मूवीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' में देखा जाएगा। इस मूवी का डायरेक्शन कबीर खान करेंगे। सारा की बात करें तो उन्हें 'ऐ वतन मेरे वतन' में देखा जाएगा, जो OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। उनके पास 'मेट्रो... इन दिनों' भी है। वो जगन शक्ति की एक मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा 'मर्डर मुबारक' भी है।