'बिग बॉस 19' के विनर को लेकर फराह खान ने की भविष्‍यवाणी! करणवीर मेहरा के समय भी लगाया था एकदम सटीक अंदाजा

Updated on 22-11-2025 01:19 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से कुनिका सदानंद आउट हो गई हैं। इस सीजन का 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले होना है, जिसके आने में महज दो हफ्ते बचे हैं। मगर उसके पहले ही शो के विनर के नाम की भविष्यवाणी हो गई है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो के बारे में फरहा खान ने एक प्रिडिक्शन की है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल की और वो सच हो गई थी। उन्होंने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बताया कि शो कौन जीतेगा।

फराह खान रियलिटी शो 'बिग बॉस' की फैन हैं और वह हर सीजन को बखूबी फॉलो करती हैं। कई बार उन्होंने सलमान खान की एब्सेंस में इसे होस्ट भी किया है। अब इस सीजन को भी वह देख रही हैं और एक दर्शक के नाते उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना शो के विनर हो सकते हैं। सोहा अली खान के साथ एक पॉडकास्ट में फराह ने बताया कि उन्हें कैसे लगता है कि यह सीजन अब गौरव खन्ना का शो बनता जा रहा है।

फराह खान ने 'बिग बॉस 19' के विनर के बारे में कहा

फराह खान से सोहा ने पूछा कि उनके मुताबिक, 'बिग बॉस 19' का विनर कौन होगा? तो कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता कि मुझे ये कहना चाहिए या नहीं क्योंकि मुझे ये कहना सही नहीं लगता। लेकिन मैं बिग बॉस के बहुत क्लोज हूं और मैं अक्सर वहां जाकर होस्ट करती हूं इसलिए मैं किसी भी तरह से अपनी राय नहीं बदलना चाहती।'

फराह खान ने गौरव खन्ना को बताया विनर?

फराह खान ने करण वीर मेहरा के वक्त भी भविष्यवाणी की थी कि वह शो के विनर हो सकते हैं और वैसा ही हुआ था। उन्होंने ही ट्रॉफी उठाई थी। अब गौरव खन्ना के बारे में वह बोलीं, 'मुझे लगता है कि इस बार यह गौरव खन्ना शो बन गया है। क्योंकि हर कोई उन पर अटैक कर रहा है। उनके खिलाफ हो गया है। और इसके बाद भी उन्होंने खुद को अच्छे से हैंडल किया। वह बहुत सम्मानजनक हैं और कोई गालीगलौज नहीं कर रहे हैं। वह अच्छा खेल रहे हैं। और ये बात सभी को अच्छे से समझ आ रही है। जो कि काफी टॉक्सिक हो रहे हैं। वो जितना टॉक्सिक होंगे, उतना हमें एंटरटेनमेंट मिलेगा।'

करणवीर मेहरा के लिए फराह खान ने कहा था

बता दें कि फराह खान ने 'बिग बॉस 18' के दौरान करणवीर मेहरा की तुलना 'बिग बॉस 13' के विनर दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला से की थी और कहा था कि ये शो 'द करणवीर मेहरा शो' बन चुका है। साथ ही एक्टर को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट कहा था। और अब उन्होंने गौरव खन्ना के लिए भी ऐसा ही कुछ कहा है, जिससे ऐसा लग रहा है कि वह ही विनर बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.