फराह खान के कुक दिलीप को 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर मिली खुद की वैनिटी वैन, स्टार ट्रीटमेंट देख रह गईं हैरान

Updated on 30-09-2025 04:04 PM
फराह खान के कुक दिलीप के तो भई खूब जलवे हैं। ऐसा लगता है कि अब तो फराह से ज्यादा उनके कुक दिलीप को तवज्जो मिलने लगी है। दिलीप के साथ फराह जिस भी सिलेब्रिटी के घर जाती हैं या मिलती हैं, वह सबसे पहले दिलीप से मिलता है और उसकी तारीफ करते नहीं थकता। दिलीप भी अपनी हाजिरजवाबी और लाजवाब कुकिंग से सबका दिल जीत लेता है। अब तो दिलीप को एकदम स्टार ट्रीटमेंट मिलने लगी है, जिसकी झलक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर देखने को मिली।

दरअसल, दिलीप को 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर खुद की वैनिटी वैन मिली, जो ठीक फराह खान की वैनिटी के बराबर में खड़ी थी। बाहर उस पर दिलीप का नाम भी लिखा था। इसका वीडियो डिजाइनर केन फर्न्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर भी शेयर किया था। फैंस भी दिलीप की तरक्की देखकर हैरान रह गए। खुद फराह के भी होश उड़ गए थे।

डिजाइनर केन फर्न्स ने दिखाई दिलीप की वैनिटी वैन की झलक

फराह खान ने दिलीप की वैनिटी वैन की एक तस्वीर खींचकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और साथ में लिखा, 'थैंक यू केन फर्न्स। शूट पर दिलीप के साथ बाकी सबसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है।

फराह के साथ 10 साल से भी पहले से काम कर रहा दिलीप

मालूम हो कि दिलीप, फराह के साथ 10 साल से भी ज्यादा वक्त से काम कर रहे हैं। फराह को दिलीप एक्टर अजय देवगन के बंगले के बाहर मिले थे। दिलीप ने एक व्लॉग में बताया था कि अजय देवगन के यहां पर उनका भाई काम करता है। फराह उसके बाद दिलीप को अपने साथ ले आईं और अब दोनों मिलकर कुकिंग चैनल चलाते हैं।

300 रुपये फिर 2000 रुपये महीना पगार और अब मोटी सैलरी

दिलीप ने बताया था कि जब वह दिल्ली आए थे, तो पहली पगार 300 रुपये थी। फराह ने जब दिलीप को अपने यहां नौकरी पर रखा, तो 20 हजार रुपये महीने तनख्वाह दी और अब 10 साल से अभी अधिक समय बाद दिलीप की सैलरी अच्छी खासी है। यही नहीं, फराह ने दिलीप से यह भी वादा किया कि उनके यूट्यूब व्लॉग से होने वाली कमाई का एक हिस्सा भी वह दिलीप को देंगी। और तो और फराह, दिलीप के बच्चों को भी एक अच्छे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.