फरदीन खान को उनके बेटे ने दिया ऐसा हेड मसाज, उन्होंने हमेशा के लिए कर लिया तौबा

Updated on 17-10-2023 10:43 AM
फिरोज खान के बेटे और एक्टर फरदीन खान बॉलीवुड के हैंडसम हंक में से एक हैं। 'प्रेम अगन', 'प्यार तूने क्या किया', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'नो एंट्री' जैसी तमाम फिल्में बॉलीवुड के देनेवाले फरदीन खान इस वक्त अपने बच्चों के साथ मस्ती वाले एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में फरदीन का छोटा सा बेटा उन्हें हेड मसाज देता दिख रहा है, लेकिन वह कुछ इस तरह से मसाज दे रहा कि पापा ने अब तौबा कर लिया है। फरदीन खान ने अपना ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फरदीन उन बॉलीवुड एक्टर्स में से एक हैं जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, एक वक्त था जब इनके चॉकलेटी अंदाज के लोग दीवाने हुआ करते थे और इन्होंने बॉलीवुड को 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'फिदा' जैसी ढेर सारी फिल्में भी दीं। फरदीन फिल्मी दुनिया से करीब 13 साल से दूर चल रहे थे और अब अपनी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। खैर, इस वक्त फरदीन अपने बच्चों के साथ खास वीडियो की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस वीडियो में फरदीन अपने बेटे अजारियस से हेड मसाज मांगते हैं।

फरदीन ने शेयर किया है बेटे का वीडियो

फरदीन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैंने अपने बेटे से हेड मसाज मांगा... OMG अब फिर कभी नहीं कहूंगा।' दरअसल, उनका बेटा फरदीन के बालों को हाथों से पकड़कर उनके सिर को इस कदर नचा डालता है कि फरदीन कान पकड़ लेते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने बेटे और बेटी के साथ वर्ल्ड कप मैच के दौरान इंडिया को सपोर्ट करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में फरदीन बेटी Diani Isabella Khan और बेटे Azarius Fardeen Khan के साथ इंडियन क्रिकेट की जर्सी में दिख रहे हैं।

13 साल बाद इन फिल्मों को लेकर हैं चर्चा में फरदीन

हाल में फरदीन अपनी वाइफ नताशा से तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे। अब इस साल 2023 में फिल्म 'विस्फोट' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि कूकी गुलाटी 'विस्फोट' का निर्देशन कर रहे हैं जो वेनेजुएला की फिल्म 'रॉक पेपर सीजर्स' की हिंदी रीमेक बताई गई है। चर्चा है कि इस फिल्म में फरदीन खान के अलावा रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.