Paytm से चीन की हुई विदाई, विजय शेखर शर्मा खरीदेंगे जैक मॉ का स्टेक, यहां जानें डील से जुड़ी हर एक बात

Updated on 07-08-2023 02:49 PM

नई दिल्ली: वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बी.वी. से पेटीएम में 10.30% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। इस अधिग्रहण के बाद विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी 19.42 फीसदी हो जाएगी। वहीं इस डील बाद चीनी कंपनी अलीबाबा की सहयोगी एंटफिन का हिस्सा कम होकर 13.5 फीसदी हो जाएगा। इस डील की वैल्यू मौजूदा भाव के लिहाज से करीब 5,000 करोड़ रुपये है। इधर इस खबर के सामने आने के बाद पेटीएम के शेयरों में बंपर उछाल देखने को मिला है। पेटीएम के शेयरों में निवेशकों की बंपर खरीदारी देखने को मिल रही है।


विजय शेखर शर्मा एंटफिन से ये हिस्सा RESILIENT ASSET MGMT के जरिए खरीदेंगे। पेटीएम ने शेयर बाजार को बताया कि विजय शेखर शर्मा ने अपनी 100 फीसदी स्‍वामित्‍व वाली ओवरसीज कंपनी रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी के जरिए 10.30 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदने का एग्रीमेंट किया है। इस अधिग्रहण के बाद पेटीएम में ANTFIN सबसे बड़ा शेयरधारक नहीं रहेगा। नए ओपरशिप स्‍ट्रक्‍चर से पेटीएम को फायदा होने की उम्मीद है।
 
इधर हाल ही में Paytm ने अपने जून तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के नतीजे अच्छे रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 39 फीसदी बढ़कर 2342 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जून तिमाही में कंपनी के घाटे में भी कमी आई है, जो 45 फीसदी की गिरावट के साथ साल दर साल 645 करोड़ रुपये से 358 करोड़ रुपये हो गया है। पेटीएम के क्रेडिट डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस ने जून तिमाही के लिए साल-दर-साल 167 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

इस डील पर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि उन्हें मेड इन इंडिया फाइनेंशियल इनोवेशन के सच्चे चैंपियन के रूप में पेटीएम के रोल और देश में फॉर्मल फाइनेंशियल सर्विसेज को शामिल करने में योगदान देने में उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों में उनके अटूट समर्थन और साझेदारी के लिए ANTFIN के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.