लोन एप से ठगी का शिकार बने किसान ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने डेढ़ माह बाद अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

Updated on 22-09-2023 01:01 PM

भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में डेढ़ माह पहले लोन एप के माध्यम से ठगी का शिकार बने किसान ने खुद को फंदे से लटकाते हुए खुदकुशी ली थी। किसान ने मरने से पहले मोबाइल पर वीडियो भी बनाया था। उसके मोबाइल फोन की जांच और उसमें मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी, खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा बरामद निवासी 24 वर्षीय देव नारायण विश्वकर्मा खेती के काम में अपने पिता का हाथ बंटाता था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी आठ माह की बच्ची है। देवनारायण ने 31 जुलाई को अपने घर में फांसी लगा थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। उसके मोबाइल फोन की जांच में पता चला था कि मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। उसमें देव नारायण कह रहा है कि धनी एप वालों को मैंने जो रकम दी है, उसके तमाम प्रमाण मेरे वाट्सएप में हैं। मैं मर रहा हूं... इन लोगों पर केस चलाओ। इन्हें गिरफ्तार करो।

लोन के चक्कर में गंवा बैठा था 1,93,000 रुपये

युवक की मौत के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि तीन लाख रुपये का लोन लेने की कोशिश में वह साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया था। उन लोगों ने लोन देने का झांसा देकर देवनारायण से 1,93,000 रुपये आनलाइन जमा करा लिए थे। उसके बाद फोन बंद कर लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.