नहर टूटने से तीन गांवों के किसान प्रभावित:रामानुजगंज में खेतों में पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने की कगार पर

Updated on 09-02-2026 12:12 PM
बलरामपुर , बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में दलको बांध की नहर टूटने से तीन गांवों नगरा, भवरमाल और धनपुरी के किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नहर से पानी न मिलने के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे उनकी पूंजी बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, दलको बांध के एक्वाडक्ट के नीचे बनी यह नहर बार-बार टूट जाती है। किसानों और स्थानीय निवासियों ने कई बार चंदा इकट्ठा करके अस्थायी मरम्मत करवाई है, ताकि सिंचाई का काम किसी तरह चलता रहे। हालांकि, इस समस्या का कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को सूचित किया है। इसके बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।

नहर टूटने से पानी हो रहा बर्बाद

दलको बांध बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रमुख बांधों में से एक है। बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद, नहर टूटने के कारण किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नहर का पानी व्यर्थ ही कन्हर नदी में बह रहा है।

सिंचाई नहीं होने से फसलें सूखने लगी

किसान राकेश गुप्ता ने बताया कि समय पर सिंचाई न होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार जल संसाधन विभाग का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है।

एसडीओ बोले- जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

इस मामले पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ सुजीत गुप्ता ने बताया कि उन्हें नहर टूटने की जानकारी मिली है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.