मास्टर प्लान में तालाब का कैचमेंट बढ़ाने पर किसानों की आपत्ति, टीएडंसीपी कार्यालय के सामने दिया धरना

Updated on 01-09-2023 12:48 PM
भोपाल । प्रस्तावित मास्टर प्लान 2031 में बड़े तालाब का कैचमेंट बढ़ाने पर प्रभावित किसानों ने आपत्ति ली है। गुरुवार को एकजुट होकर टीएडंसीपी पहुंचे किसानों ने इसके विरोध में धरना भी दिया। साथ ही इंदौर रोड का विकास मास्टर प्लान 2020 के अनुसार करने का सुझाव दिया।

50 से अधिक किसानों ने जताई आनलाइन आपत्ति
जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में तालाब का क्षेत्र 2800 हेक्टर है, जिसे बिना किसी नोटिफिकेशन के 42 प्रतिशत बढ़ाकर 3964 हेक्टर कर दिया गया है। बैरागढ़ से लेकर कोलूखेड़ी तक वार्ड नंबर तीन शहरी सीमा क्षेत्र है, जहां पर कैचमेंट 50 मीटर होना चाहिए। लेकिन नक्शे में इसे ग्रामीण क्षेत्र दर्शाकर अनुचित तरीके से 300 मीटर कर दिया गया है। वहीं निजी भूमियों को तालाब में डाल दिया गया है। इसको लेकर गांव के 50 से अधिक किसानों ने टीएडंसीपी के कार्यालय पहुंचकर आनलाइन आपत्ति दर्ज कराई है।

किसानों का तर्क, अनुमति नहीं देने से बढ़ेगा अवैध निर्माण
किसानों का कहना है कि इंदौर रोड का विकास मास्टर प्लान प्रारूप 2020 के अनुसार रखा जाए और तालाब के आसपास की भूमि पर व्यावसायिक एवं आवासीय परमिशन दी जाए। जिससे विकास कार्य हों और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा ना मिले। किसानों का कहना है कि इंदौर रोड के किनारे तालाब का कैचमेंट बैरागढ़ से लगा हुआ है, जहां पर बहुत आबादी घनत्व है। यदि यहां विकास की अनुमति नहीं मिलती, तो अवैध निर्माण बढ़ने की आशंका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.