मिश्रित खेती को अपनाएं किसान - मंत्री रामविचार नेताम

Updated on 02-07-2026 12:14 PM

उत्तर बस्तर कांकेर)। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धान के साथ अन्य लाभकारी फसलों दलहन-तिलहन की भी खेती किया जावे। कम पानी एवं कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की खेती करें, इससे पानी की बचत होगी और फायदा भी ज्यादा मिलेगा।  खेत के मेड़ों में मुनगा का पौधा लगाने के साथ ही अरहर की खेती करने तथा मिश्रित खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ मछलीपालन, मुर्गीपालन और पशुपालन भी किया जाए। घर-घर में गाय का पालन हो, इससे घर की जरूरत भी पूरी होगी, अतिरिक्त आमदनी होगी, जिससे समृद्धि आएगी तथा शरीर स्वस्थ्य व निरोग रहेगा। रासायनिक खाद के अधिकाधिक उपयोग से धरती की उर्वरा शक्ति कम हो रही है, किसान भाई जैविक खेती को अपनाएं। नील हरित खाद का उपयोग करें। सरकार किसानांे को हरसंभव मदद उपलब्ध करा रही है। ऐसे किसान जिन्होंने पिछले खरीफ सीजन में धान की फसल ली थी और इस वर्ष खरीफ में वहां पर धान के बदले अन्य फसल दलहन-तिलहन, मक्का की खेती करते हैं तो उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 हजार रूपए की आदान सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक कांकेर आशाराम नेताम, कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित कृषि विभाग व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर उनके द्वारा किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा आत्मनिर्भरता दलहन-तिलहन मिशन अंतर्गत किसानों को दलहन बीज का वितरण भी किया गया।

कृषि मंत्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मिलेट प्रोसेसिंग कार्य का भी अवलोकन किया। स्वसहायता समूह के सदस्य महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कोदो, कुटकी, रागी की प्रोसेसिंग एवं उसकी मार्केटिंग की जानकारी ली। समूह के सदस्यों ने बताया कि मिलेट प्रोसेसिंग से समूह के प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह लगभग छह से सात हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। मंत्री नेताम ने समूह की आय आय बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के मेड़ों में चार चिरौंजी का पौधा रोपण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्हें मिलेट प्रोसेसिंग के समय डेªस और टोपी पहनने की सलाह भी दी। कड़कनाथ हेचरी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कड़कनाथ पालन के लिए किसानों को प्रशिक्षण और चूजों के विक्रय के संबंध में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों से जानकारी भी ली।  

इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम, विधायक आशाराम नेताम सहित अधिकारियों ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में नारियल के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कांकेर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संचालक कृषि राहुल देव, संचालक पशुधन विकास विभाग चंद्रकांत वर्मा, संचालक मछलीपालन नारायण सिंह नाग, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक बीरबल साहू, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. नितिन रस्तोगी, कृषि वैज्ञानिक नरेन्द्र तायड़े, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा, सहायक संचालक मछलीपालन एस.एस. कंवर सहित कृषक गण मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.