किसानों ने खेतों की सिंचाई के लिए खुद किया पाइपलाइन विस्तार

Updated on 09-10-2023 04:58 PM

बिलाईगढ़ । पंचायत और शासन की उदासीन रवैये के चलते बिलाईगढ़ इलाके के किसानों को लंबे समय से  कृषि सिंचाई हेतु पानी नहीं मिलने के कारण, किसानों ने नाराजगी जाहिर की हैं। सिंचाई व्यवस्था नहीं मिलने के बाद किसानों ने पहल कर 15 लाख की बजट तैयार कर खुद ही सिंचाई व्यवस्था कर शासन के सिस्टम को ठेंगा दिखा दिया।।

दरसल ये मामला बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बन्दारी का है। जहाँ की आबादी ( 1500) पंद्रह सौ से भी अधिक हैं। यहाँ के अधिकतर आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है  जो खेती-किसानी का ही काम करता हैं। यहाँ के ग्रामीणों की मानें तो बन्दारी गाँव की कृषि सीमा लगभग 750 एकड़ तक फैली है।

जिनकी सिंचाई जोंक नदी से  निकलने वाली नहर परियोजना से हो जाती। लेकिन उन्हें उस नहर से पानी नहीं मिल रही हैं । जिसके चलते किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों का आरोप है कि  पिछले 20 वर्षों से शासन-प्रशासन और पंचायत से  सिंचाई व्यवस्था की मांग करते आ रहें हैं।

बावजूद उन्हें सिंचाई व्यवस्था नहीं अब तक नहीं मिली। अब यहाँ के किसान शासन के सिस्टम को ठेंगा दिखाते अनूठी पहल की और ग्रामीणों ने चन्दा इकठ्ठा कर लगभग 15 लाख रुपये की बजट से पाईप लाईन विस्तार की शुरुआत कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि जोंक नदी से होकर गुजर रही नहर में ही 15 हार्श पावर की मोटर लगाई जाएगी जिनसे ही 750 एकड़ कृषिभूमि को पानी मिलेगी और खेतों की सिंचाई होगी।

वहीं किसानों ने पंचायत के जनप्रतिनिधि के रवैये को उदासीन बताते हुए कहा कि पंचायत की ओर से सिंचाई के लिए कुछ सहयोग करने की भी बात कही गई लेकिन अब तक उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला आखिरकार किसी ओर से उन्हें सिंचाई की व्यवस्था नहीं मिलने की स्थिति में बड़ा कदम उठाते हुए खुद ही ग्रामीणों ने पैसा इकठ्ठा किया और पाइपलाइन की विस्तार कर रहें हैं।

बहरहाल ऐसे में ग्रामीणों द्वारा ही स्वयं की खर्चों से पाइपलाइन का विस्तार करना शासन के सिस्टम  पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.