ऐश्वर्या शर्मा के GHKKPM छोड़ने के बाद पापा हुए नाराज, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जाने पर सास हुईं भावुक

Updated on 24-05-2023 08:07 PM
'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। वह अब साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में हैं और रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए जी जान लगाए हुए हैं। इस बीच ऐश्वर्या शर्मा ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के साथ खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जाने के बाद उनकी सासु मां और पति नील भट्ट का रिएक्शन कैसा था। साथ ही उन्होंने 'गुम हैं किसी के प्यार' को छोड़ने के बाद ट्रोलिंग पर भी रिएक्ट किया। आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ खास बताया।

ऐश्वर्या शर्मा ने Khatron Ke Khiladi 13 में हिस्सा लेने पर ससुरालवालों की प्रतिक्रिया के बारे में बताया कि मेरे परिवार को बहुत खुशी थी कि मैंने इस स्टंट शो में हिस्सा लिया। वह इमोशनल भी हो गए थे। मेरे पति नील और सासु मां तो बहुत एक्साइटिड थे। वह इसलिए खुश थे कि मैं कुछ अलग कर रही हूं। वहीं मेरे पिता टेंशन में थे जब 'मैंने गुम हैं किसी के प्यार में' छोड़ा था। उन्होंने मुझसे पूछा था कि अब क्या करेगी? फिर 'खतरों के खिलाड़ी 13' में काम शुरू किया तो उनकी टेंशन दूर हो गई।

ट्रोलिंग पर ऐश्वर्या शर्मा का रिएक्शन

'पाखी' किरदार को छोड़ने पर ऐश्वर्या शर्मा को खूब नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। इस ट्रोलिंग पर ऐश्वर्या शर्मा ने कहा था कि मेरा मानना है कि जिसके नसीब में जो होता है, उसे वो मिलता है। मेरे नसीब में 'गुम' सीरियल जहां तक लिखा था मैंने वो किया। ये आपकी किस्मत होती है। ये मेरी जर्नी है। जिसको जो बोलना है कहते रहो, मुझे फर्क नहीं पड़ता है।

'खतरों के खिलाड़ी 13' के कंटेस्टेंट्स

बता दें 'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस बार 'बिग बॉस' फेम शिव ठाकरे से अर्चना गौतम भी हिस्सा हैं तो डेजी शाह, अंजुम फकीर से लेकर रोहित रॉय, शीजन खान समेत तमाम कंटेस्टेंट्स भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.