पिता की मांग-गलत इंजेक्शन से बेटे की मौत, कार्रवाई करें':जनसुनवाई में भोपाल कलेक्टर को दिया आवेदन

Updated on 09-04-2025 01:00 PM

भोपाल कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में यह पीड़ा लालघाटी के अर्जुन सिंह अहिरवार ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सुनाई। कहा कि बैरागढ़ में इलाज के दौरान 30 साल के बेटे विनोद अहिरवार की मौत हो गई थी। 4 महीने बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगाया। जिससे बेटे की मौत हुई है।

युवक को थी पथरी और पीलिया की समस्या मृतक विनोद अहिरवार को पीलिया और पथरी की समस्या थी। जिसके बाद बैरागढ़ के एक हास्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद विनोद की हालत में सुधार हुआ। 19 नवंबर 2024 की रात को अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा और इंजेक्शन दिए।

20 नवंबर की सुबह 5 बजे होश में आने के बाद युवक ने पानी पीया और सो गया। परिवार के लोग जब अस्पताल में उसे देखने पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद कम्पाउंडर ने विनोद के बाल पकड़कर उसकी गर्दन से बलपूर्वक उठाया। सुबह 8:40 बजे डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज की शिकायत 14 फरवरी 2025 को युवक के पिता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की। पुलिस थाना संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) भोपाल में भी अस्पताल की लापरवाही की शिकायत की जा चुकी है।

जनसुनवाई में 106 आवेदन पहुंचे कलेक्टर सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 106 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम भूपेन्द्र गोयल, अंकुर मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.