स्वीडन में धार्मिक किताब जलाए जाने से डर का माहौल, हाई लेवल पर आतंकवादी हमले का अलर्ट

Updated on 18-08-2023 02:12 PM
स्टाकहोम: स्वीडन ने गुरुवार को देश में आतंकवादी खतरे के स्तर को बढ़ाकर दूसरे उच्चतम स्तर पर कर दिया। देश में हाल में कुछ इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा कुरान की प्रतियां जलाये जाने की घटना के बाद आतंकवादी खतरे के स्तर को एक पायदान बढ़ाकर दूसरे उच्चतम स्तर पर कर दिया है। स्वीडन की घरेलू सुरक्षा सेवा 'एसएपीओ' ने कहा कि समग्र सुरक्षा स्थिति खराब हो गई है और देश में आतंकवाद के खतरे का स्तर इस समय चार पर है और इसे एक स्तर बढ़ा दिया गया है।

स्वीडन ने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा

स्वीडन ने हाल में कुरान की प्रतियां जलाये जाने की घटना के बाद विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा था। पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी है। कई पश्चिमी देशों की तरह, स्वीडन में कोई ईशनिंदा कानून नहीं है जिसके तहत धार्मिक ग्रंथों को जलाने पर रोक हो। अधिकारियों ने बताया कि स्वीडन ने सीमाओं और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

स्वीडन में क्यों जलाया जा रहा कुरान


स्वीडन में कुरान या अन्य धार्मिक ग्रंथों को जलाने या अपवित्र करने पर रोक लगाने वाला कोई कानून नहीं है। सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित करने का अधिकार स्वीडिश संविधान में सबसे मूल्यवान माना गया है। स्वीडन की पुलिस किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए आम तौर पर इस आधार पर अनुमति देती है कि क्या उनका मानना है कि सार्वजनिक सभा बिना किसी बड़े व्यवधान या सार्वजनिक सुरक्षा के जोखिम के आयोजित की जा सकती है। अगर कोई खतरा नहीं दिखता है तो पुलिस को अनुमति देनी पड़ती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.