भोपाल में धमकी से डरे कारोबारी ने बंद कर दी गैस एजेंसी, सिलेंडर के लिए ग्राहक हो रहे परेशान

Updated on 26-11-2024 02:10 PM
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली राय गैस एजेंसी एक बदमाश की धमकी की वजह से बंद हो गई है। 15 दिन तक लोगों को रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिला तो हाहाकार मच गया। अब प्रशासन आरोपित बदमाश पर कार्रवाई की बात कह रहा है। उपभोक्ताओं को भी गैस सिलेंडर देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है।सोमवार को 50 से अधिक उपभोक्ता शाहपुरा स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंच गए थे। यहां वह एजेंसी के खुलने का इंतजार करने लगे। इन उपभोक्ताओं ने 10 से 15 दिन पहले सिलेंडर बुक किए थे, लेकिन अब तक नहीं मिले। इससे परेशान होकर ही वे एजेंसी पहुंचे थे।

बुकिंग के 15-20 दिन बाद भी डिलीवरी नहीं

काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि संचालक ने एजेंसी ही बंद कर दी है और अब उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। एजेंसी पहुंचे जेपी जैन सहित कई अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें सिलेंडर बुक किए हुए आठ से 20 दिन हो गए हैं। सिलेंडर की गाड़ी आने की बात कही जाती है, लेकिन एजेंसी पर आए तो न तो कार्यालय खुला और न ही गाड़ी आई। वहां आए सभी उपभोक्ता परेशान होकर वापस घर लौट गए।

बदमाश ने धमकाया

'नवदुनिया' ने एजेंसी बंद होने के कारणों की पड़ताल की तो राजधानी में पनप रही गुंडागर्दी की एक भयावह तस्वीर दिखी। पता चला कि एक स्थानीय बदमाश ने गैस एजेंसी संचालक को इतना डराया है कि उन्होंने अपना कारोबार ही बंद कर दिया। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त और कलेक्टर से इसकी लिखित शिकायत की है।

शिकायत में यह कहा

शिकायत में कहा गया है कि कोलार निवासी जीतू यादव आदतन अपराधी है। उसके पास कोलार इंडेन का संचालन है। वह राय गैस एजेंसी शाहपुरा के प्रबंधक सुजीत मराठे को निरंतर धमकी दे रहा था। इस साल 11 मई को उसने एजेंसी में जाकर सुजीत मराठे के कनपटी पर रिवॉल्वर रखते हुए धमकाया कि उनकी एजेंसी का संचालन उसे नहीं सौंपा तो वह उन्हें व उनकी पत्नी को नहीं छोड़ेगा।
इस मामले में चूनाभट्टी थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। एसोसिएशन ने अधिकारियों से जीतू यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब डरकर मराठे ने एजेंसी का संचालन ही बंद कर दिया।

कोलार एजेंसी की जांच करने पहुंची टीम

सोमवार को हंगामा मचने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की टीम कोलार इंडेन गैस एजेंसी पर जांच के लिए पहुंची थी। वहां पता चला कि जिस एजेंसी का संचालन जीतू यादव कर रहा था, उसमें उसके नाम का कोई दस्तावेज ही नहीं है। टीम ने अन्य दस्तावेजों की भी जांच की है।
चूनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर सिंधू ने बताया कि जीतू यादव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा अन्य कोई प्रकरण नहीं है।
इनका कहना है
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की शिकायत पर राय गैस एजेंसी संचालक को धमकी देने वाले पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिले, इसको लेकर भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.