बालोद कोतवाली से महिला आरोपी फरार, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Updated on 06-07-2026 12:48 PM

बालोद।  बालोद जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई एक महिला बालोद कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला को शुक्रवार शाम बालोद कोतवाली थाना लाया गया था। रातभर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। शनिवार सुबह किसी समय वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई।

महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।

प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर विभाग ने एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.