बाफ्टा में फिल्म ओपेनहाइमर को सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड

Updated on 19-02-2024 04:53 PM

77वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत 7 बाफ्टा अपने नाम किए। इसी फिल्म के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर, एक्टर किलियन मर्फी को बेस्ट लीड एक्टर (मेल) और एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस साल बाफ्टा में ओपेनहाइमर को सबसे ज्यादा 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। बाफ्टा में इस बार किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था।

‘पुअर थिंग्स’ ने अपने नाम किए 5 अवॉर्ड्स
ओपेनहाइमर के अलावा फिल्म पुअर थिंग्स ने 5 बाफ्टा अपने नाम किए। एक्ट्रेस एमा स्टोन ने फिल्म के लिए बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा फिल्म ने कॉस्ट्यूम, मेकअप एंड हेयर, प्रोडक्शन डिजाइन और स्पेशल विजुअल इफैक्ट के लिए भी अवॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म को बाफ्टा में 11 नॉमिनेशंस मिले थे।

इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। साइंस-फिक्शन सीरीज 'डॉक्टर हू' फेम स्कॉटिश एक्टर डेविड टेनेंट इस सेरेमनी के होस्ट रहे। बाफ्टा को दुनिया के टॉप 4 फिल्म अवॉर्ड्स में गिना जाता है।

बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुईं दीपिका
अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुईं। वो यहां डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की शिमरी व्हाइट साड़ी में नजर आईं। इससे पहले भी दीपिका कान फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहनकर शामिल हुई थीं। दीपिका के अलावा फुटबॉलर डेविड बेकहम, दुआ लीपा, ह्यू ग्रांट, चिवेटेल एजियोफोर, इदरीस एल्बा, गिलियन एंडरसन और एंड्रयू स्कॉट जैसे सेलेब्स भी अवॉर्ड में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुए।

गोल्डन ग्लोब में भी था ‘ओपेनहाइमर’ का जलवा
इससे पहले जनवरी में हुए 81वें गोल्डन ग्लोब्स में भी ‘ओपेनहाइमर’ का ही जलवा रहा था। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर समेत 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। गोल्डन ग्लोब्स 2024 में ‘बार्बी’ को सबसे ज्यादा 9 और ‘ओपेनहाइमर’ को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशंस मिले थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.