9 अप्रैल को होगी डाउ केमिकल मामले में अंतिम बहस:भोपाल गैस कांड में क्रिमिनल चार्ज का विरोध कर रही कंपनी

Updated on 24-01-2025 02:42 PM

भोपाल गैस कांड में द डाउ केमिकल कंपनी (टीडीसीसी) की आपराधिक जिम्मेदारी को लेकर भोपाल जिला न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। कंपनी के वकील रवींद्र श्रीवास्तव ने अदालत के पिछले आदेश में संशोधन की मांग करने वाला आवेदन वापस ले लिया।

अभियोजन पक्ष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की सहायता कर रहे भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन (बीजीआईए) के वकील अवि सिंह ने टीडीसीसी द्वारा आवेदन का विरोध किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री हेमलता अहिरवार ने डाउ केमिकल के दायित्व और उस पर भारतीय अदालतों के अधिकार क्षेत्र के मामलों पर अंतिम बहस के लिए 9 अप्रैल की तारीख तय की है।

टीडीसीसी द्वारा भोपाल अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने के खिलाफ तर्क देते हुए, लोक अभियोजक मनफूल बिश्नोई ने बताया, भारतीय आपराधिक कानून के तहत, अदालत का क्षेत्राधिकार उस स्थान से तय होता है जहां अपराध किया गया है। निर्विवाद रूप से भोपाल ही है जहां यूनियन कार्बाइड गैस हादसा ने हजारों लोगो को मार डाला और लाखों को जिंदगी भर की चोट पहुंचाई है।

अपने बचाव में टीडीसीसी के वरिष्ठ वकील ने तर्क दिया कि डाउ ने कोई अपराध नहीं किया है। क्योंकि उसने आपदा के 17 साल बाद यूनियन कार्बाइड खरीदा था। BGIA के वकील अवि सिंह ने बताया कि यूनियन कार्बाइड अमेरिका (UCC -USA) 1992 से भगोड़ा घोषित है। टीडीसीसी को 2001 में एक भगोड़ी कम्पनी का अधिग्रहण करके उसकी आपराधिक दायित्व भी विरासत में मिली है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.