मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को, 800 कर्मचारी सीखेंगे काउंटिंग की बारीकियां

Updated on 30-11-2023 11:41 AM
भोपाल। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसंबर को जिला जेल में सुबह 8:00 बजे से की जाएगी। इसके लिए लगभग 800 कर्मचारियों को पहले चरण में प्रशिक्षण दिया गया है। अब उनको अंतिम प्रशिक्षण शनिवार यानी दो दिसंबर को दिया जाएगा। अंतिम प्रशिक्षण में कर्मचारियों को डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया क्या रहेगी, ईवीएम से वोटों की गिनती कैसे की जाएगी सहित मतगणना से जुड़े हर बिंदु की जानकारी बारीकी से दी जाएगी। जिससे मतगणना के दौरान कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बता दें कि सुबह आठ बजे से जिला जेल में पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।

आज होना था प्रशिक्षण, इसलिए तय किया शनिवार

मतगणना का प्रशिक्षण कर्मचारियों को आज गुरुवार को ही दिया जाना था, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए अब यह दो दिसंबर को किया गया है । इसकी वजह यह है कि यदि आज प्रशिक्षण दे देते तो फिर कर्मचारियों को पहचान पत्र के लिए दोबारा से बुलाना पड़ता। इसलिए उसी दिन प्रशिक्षण के साथ ही उनको पहचान पत्र भी वितरित कर दिए जाएंगे। जिससे वह बिना किसी परेशानी के स्ट्रांग रूम में पहुंच सकें।

विधानसभा क्षेत्रवार दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतगणना का प्रशिक्षण एमबीएम कालेज में दोपहर 12 से तीन बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को पहले से विधानसभाएं अलाट कर दी जाएंगी। इसलिए वह विधानसभावार बनाए गए रूम में ही बैठेंगे। यानी बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य और गोविंदपुरा, हुजूर विधानसभा के लिए अलग-अलग रूम रहेंगे।

मतगणना में सभी टेबिलों पर होगी वीडियोग्राफी

विधानसभा चुनाव के लिए जिले के सात सीटों के उम्मीदवारों के लिए डाले गए वोटों की गणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनें निकालने, टेबिलों पर रखने और उनके वोटों की गिनती तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ काउंटिंग के बाद मशीनों की सीलिंग का काम भी कैमरे की देखरेख में किया जाना है। एक-एक राउंड की मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी को सर्टिफिकेट देना पड़ेगा। जिसके आधार पर सभी राउंडों की काउंटिंग को आखिर में जोड़कर कुल वोटों की गिनती होगी। आयोग के मुताबिक मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीडियो कैसेट भविष्य के लिए सीलबंद की जाएगी। उम्मीदवार यह कैसेट ले भी सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.