कांग्रेस नेत्री के पति गजराज के खिलाफ आरोपियों को बचाने के मामले में FIR दर्ज

Updated on 02-12-2022 08:41 PM
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कांग्रेस पार्टी की महिला नेता एवं जिला पंचायत की सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव के खिलाफ मालनपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।‌ पुलिस ने आरोप लगाया है कि गजराज जाटव ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पनाह देकर गिरफ्तारी से बचाया।‌

गजराज जाटव- लग्जरी कार से आरोपियों को हरीराम का पुरा लाया था, मालनपुर थाना प्रभारी वीवी करकरे के मुताबिक हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दिनों फरार चल रहे आरोपी धर्म सिंह और धर्मा जाटव निवासी हरीराम का पुरा की तलाश 1 साल से पुलिस करती आ रही थी। बीते 8 नवंबर को जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेत्री संजू जाटव का पति गजराज जाटव निवासी जामना अपनी लग्जरी कार से दोनों आरोपियों को छुपाते हुए हरीराम का पुरा लाया था।

उक्त दिनांक को दोनों बदमाशों को छुपाकर जिला पंचायत सदस्य का पति आरोपी धर्मा और बंटी को लेकर गांव पहुंचा था। उक्त समय स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेसी नेत्री के पति ने दोनों आरोपियों को पनाह देते हुए पुलिस से बचाया था। मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति गजराज जाटव को भी आरोपियों को शरण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।‌


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.