पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज:आरोप- मल खिलाने जैसी झूठी अफवाह फैलाई

Updated on 28-06-2025 01:41 PM

मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि पटवारी ने एक व्यक्ति गजराज लोधी को उकसाकर झूठा बयान दिलवाया कि उसे मानव मल खिलाया गया है। इस मामले से जुड़ा वीडियो 26 जून को फेसबुक पर वायरल हुआ था।

वीडियो में गजराज और उसके भाई रघुराज लोधी ने कहा कि उनके साथ मारपीट की गई और मानव मल खिलाया गया। लेकिन इसके बाद गजराज ने कलेक्टर के सामने शपथ पत्र देकर बयान से पलटते हुए कहा कि केवल मारपीट हुई थी, मानव मल खिलाने की बात झूठी है।

इस मामले में जीतू पटवारी ने कहा कि - मुझसे पहले पीड़ित वह व्यक्ति कलेक्टर के पास गया, मीडिया में गया। खुदकुशी की कोशिश की। मेरे पास आया तो मैंने पूरी बात सुनी। कलेक्टर को मौके से कॉल किया। पीड़ित से पूछकर वीडियो अपलोड किया। आप वीडियो में ऐसा कहते हुए सुन सकते हैं। क्योंकि मेरा दायित्व है, पीड़ितों की आवाज उठाना। ऐसा करके हम सरकार की मदद ही कर रहे हैं। इसके बाद भी दुर्भावनावश मेरे खिलाफ एफआईआर कराई गई।

गजराज का दावा- शपथ पत्र में गजराज ने यह भी दावा किया कि 25 जून को कुछ कांग्रेस नेता उसे और उसके भाई को जीतू पटवारी से मिलवाने ओरछा ले गए थे। वहां पटवारी ने दोनों को भीड़ से अलग ले जाकर समझाया कि उन्हें मीडिया के सामने यह कहना है कि उन्हें मानव मल खिलाया गया।

बदले में मोटरसाइकिल देने और परिवार का जीवन भर ख्याल रखने का वादा किया गया। गजराज के अनुसार, मानसिक दबाव में आकर उसने सबके सामने झूठा बयान दिया, जिसका वीडियो पटवारी ने बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया।

अब जीतू पटवारी और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.