स्क्रैप सेंटर में लगी आग, दो दुकानों के साथ तीन कारें भी जलीं

Updated on 19-03-2024 02:10 PM
भोपाल। एमपी नगर क्षेत्र में स्थित मैकेनिक मार्केट के एक स्क्रैप सेंटर में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। कुछ ही देर में इस आग ने पास में स्थित दो मैकेनिक की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यहां सुधरने के लिए आई एक कार के साथ पास में खड़ी दो अन्य कारें भी जल गईं। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है।

दो घंटे में बुझ सकी आग

नगर निगम के अग्निशमन अमला प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि एमपी नगर स्थित मैकेनिक मार्केट में आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम में रात करीब 2.10 बजे दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल, फतेहगढ़, माता मंदिर और गोविंदपुरा समेत अन्य फायर स्टेशन से 10 दमकलें भेजी गईं। तब तक आग स्क्रैप सेंटर और दो मैकेनिक की दुकानों को अपनी चपेट में लें चुकी थी। ऐसे में एक तरफ दमकलकर्मियों ने आसपास की दुकानों को बचाने के साथ इस आग को रोकने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया।

ग्राहक की कार जली

बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान में एक ग्राहक कार सुधरने के लिए छोड़ गया था, लेकिन आग ने इसे भी अपनी चपेट में लें लिया। वहीं एक रहवासी की कार के साथ पास में खड़ी एक अन्य कार भी जल गई। इसके साथ ही दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

आयल के साथ अन्य ज्वलनशील पदार्थ

दुकान में आयल के साथ प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिससे आग भड़क गई, और इसे बुझाने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ी। वहीं आग देखकर आसपास के रहवासियों में भी दहशत फैल गई। लोग आधी रात अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.