आंखों में आग, दिल में प्यार और तलवार पर खून सी है 'पोन्नियिन सेलवन 2', नंदिनी बनकर लौट आईं ऐश्वर्या

Updated on 29-03-2023 08:30 PM
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को अपने इंस्टा परिवार को मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के एक नए क्लिप और पोस्टर के साथ ट्रीट किया। ट्रेलर लॉन्च से पहले ऐश्वर्या ने एक क्लिप रिलीज की, जिसमें उनके किरदार नंदिनी की झलक दिखाई गई है। वीडियो में ऐश्वर्या रहस्यमयी एक्सप्रेशन के साथ दूर से देख रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़कर इमोटिकॉन लगाया।

कुछ समय पहले, उन्होंने अपना और विक्रम (Vikram) का एक पोस्टर भी रिलीज किया था। पोस्टर में ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) को दीये जलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि बैकग्राउंड में विक्रम चिंतित दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेसस ने लिखा- उनकी आंखों में आग। उनके दिलों में प्यार। उनकी तलवारों पर खून। चोल सिंहासन के लिए लड़ने के लिए वापस आएंगे! #PS2TrailerFromMarch29 #PS2 #PonniyinSelvan2 #ManiRatnam।

ऐश्वर्या को देख बेताब हुए फैंस

ऐश्वर्या राय बच्चन के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद उनके फैंस ने कमेंट में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा- खूबसूरत रानी नंदिनी को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता जबकि दूसरे ने लिखा- तूफान आ रहा है, इसके बाद एक दिल का इमोटिकॉन।

'पोन्नियिन सेलवन' की कहानी

निर्माता 29 मार्च को चेन्नई में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा कृष्णन की 'पोन्नियिन सेलवन 2' के ट्रेलर और म्यूजिक एल्बम को लॉन्च करेंगे। फिल्म का टीजर दिसंबर में रिलीज हुआ था। 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan 2) को कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास से लिया गया है। फिल्म का पहला पार्ट चोल राजकुमार अरुलमोझी वर्मन के जीवन के बारे में बताता है। पीरियड ड्रामा का दूसरा पार्ट 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज़ होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.