15 लाख से फायर सिस्टम लगाया, पर ट्रेनिंग नहीं दी; 5 मिनट की बजाय 2 घंटे में बुझी आग

Updated on 01-03-2023 06:02 PM

खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित पंचकर्म सुपर स्पेशियलिटीज एवं वेलनेस सेंटर में मंगलवार सुबह चार बजे आग लग गई। जिस स्टोर रूम में आग लगी वहां से करीब 25 फीट की दूरी पर फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम की होजरील थी, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने इसका उपयोग करने की बजाय फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

जब तक नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। ऐसे में आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। यदि सिक्योरिटी गार्ड होजरील का इस्तेमाल करते तो महज 5 मिनट में आग बुझ जाती। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान यहां आठ मरीज भर्ती थे और उनके पांच परिजन भी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

किसी स्टाफ को नहीं दिया गया प्रशिक्षण

करीब नौ करोड़ रुपए की लागत से बनी इस चार मंजिला इस बिल्डिंग में फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। इसकी लागत करीब 15 लाख रुपए है। सिस्टम नया होने के कारण पूरी तरह काम कर रहा है। अच्छी बात यह भी हैी कि इसे ऑटो पर रखा गया था। यानी आग लगने पर सबसे पहले बिल्डिंग की बिजली सप्लाई बंद की जाती है। ऐसे में फायर सिस्टम बंद न हो इसके लिए इसे डीजी सेट से भी कनेक्ट किया जाता है। ताकि, बिजली सप्लाई बंद होने पर ही सिस्टम काम करता रहे। यानी यहां सुरक्षा की तो पूरी व्यवस्था की गई है, लेकिन स्टाफ को इसका प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.