पत्नी के प्रेमी को पहले घर बुलाया, फिर की जन्मदिन की पार्टी, बाद में तलवार से कर दी बेरहमी से हत्या

Updated on 13-07-2025 12:07 PM
मंडीदीप। शहर के उप नगर सतलापुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को जन्मदिन मनाने घर बुलाया। केक काटने के बाद शराब-कबाब की पार्टी भी हुई, इस दौरान आरोपित ने मृतक को खूब शराब पिलाई, वहां नशे में आपस में वाद-विवाद भी हुआ, उसके बाद पति ने चरित्र शंका के आधार पर पत्नी के प्रेमी को तलवार से कई प्राण घातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपित ने अपने साडू को घर बुलाया, वह अपने एक साथी के साथ पहुंचा वहां का मंजर देखकर वो घबरा गया।

पत्नी के प्रेमी की कर दी हत्या

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित भरत अहिरवार ने दीपक कुशवाहा को अपना जन्मदिन मनाने के लिए सुनयोजित तरीके से घर बुलाया, केक काटा, मांस मदिरा की पार्टी हुई। आरोपित ने मृतक को अत्यधिक शराब का सेवन कराकर उसे तलवार से बड़ी बेरहमी से काट डाला। जब मृतक के प्राण पखेरू उड़ गए, तब आरोपित ने अपने साडू को फोन लगाकर बुलाया। घर का मंजर देखकर यह कहते हुए घर से बाहर चला गया कि मेरे साथ दोस्त आया है, उसे छोड़कर आता हूं।

आरोपी के साडू ने पुलिस को दी सूचना

आरोपी के साडू ने बाहर निकलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी तुरंत दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस बीच आरोपित को साडू पर शंका हुई तो शव को टैंक में डालकर फरार होने की जुगत में था, इस दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव को बाहर निकाला तो तलवार के लगभग एक दर्जन घाव मृतक के शरीर पर थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजनों के हवाले कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.