वनडे विश्व कप का पहला फाइनल, इस भारतीय के कारण चैंपियन बना था वेस्टइंडीज

Updated on 14-06-2023 07:51 PM
वनडे विश्व कप की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। क्रिकेट का पहला विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर चैंपियन बनी थी लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि कैरेबियाई टीम को चैंपियन बनाने में एक भारतीय का बड़ा हाथ था।

50 रन पर वेस्टइंडीज के तीन विकेट गिर गए थे।

पहले वनडे विश्व कप का फाइनल मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था। मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 50 रन पर ही वेस्टइंडीज ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

क्लाइव लॉयड के साथ मिलकर रोहन ने संभाला था मोर्चा

इसके बाद मैदान पर उतरे भारतीय मूल के रोहित कन्हाई जिन्होंने क्लाइव लॉयड के साथ मिलकर ऐसा ऐसा मोर्चा संभाला कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गंवा निकल गई। रोहन और क्लाइव लॉयड के बीच 149 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई थी।

रोहन ने बनाए थे 55 रन

इस दौरान रोहन कन्हाई ने 105 गेंद खेलकर 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 8 चौके भी लगाए। रोहन के इस पारी के बदौलत ही वेस्टइंडीज की टीम 291 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई थी। कन्हाई के अलावा लॉयड ने 85 गेंद में 102 रन बनाए थे।

17 रन से वेस्टइंडीज ने जीता था मैच

वेस्टइंडीज इस फाइनल मैच को 17 रन से जीतकर पहले वनडे विश्व कप का चैंपियन बना था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 58.4 ओवर में 274 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।

1957 में रोहन ने किया था डेब्यू

रोहन कन्हाई ने वेस्टइंडीज के लिए 1957 में अपना डेब्यू किया था। वह 1975 तक क्रिकेट खेले। इस दौरान वह वेस्टइंडीज के लिए 79 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 6227 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 164 रन दर्ज है।

फर्स्ट क्लास में बनाए हैं 29 हजार रन

इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा वह 421 फर्स्ट क्लास और 159 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में कन्हाई ने 29250 रन बनाए। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 86 शतक और 120 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा लिस्ट में 4769 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.