Rajinikanth की 173वीं फिल्‍म Dharman का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर रिलीज, हाथ में स्कैल्पेल, खतरनाक डॉक्‍टर

Updated on 24-06-2026 12:53 PM
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्‍म को कमल हासन की कंपनी 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' प्रोड्यूस कर रही है, जबकि 'ओह माय कडावुले' और 'ड्रैगन' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अश्वथ मारिमुथु इसे डायरेक्ट करेंगे। सोशल मीडिया पर 'धर्मन' का फर्स्ट-लुक पोस्टर चर्चा में है, जिसकी खास वजह रजनीकांत एक खतरनाक अंदाज है। वह एक डॉक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे हाथ खून से सने हैं। बुधवार 24 जून को ही चेन्नई में फिल्म की मुहूर्त पूजा हुई है, जबकि गुरुवार से शूटिंग शुरू हो जाएगी।

कहना होगा कि 'धर्मन' का पोस्‍टर दिलचस्‍प है। खून से सने फर्स्‍ट लुक ने फैंस के लिए माहौल बना दिया है। इसमें रजनीकांत स्कैल्पेल यानी सर्जरी वाली चाकू लिए हुए हैं। उनके हाथ पर गहरे घाव और खून के धब्बे दिख रहे हैं। एक और चीज जिसने फिल्म के बारे में उत्सुकता बढ़ाई है, वह है कलाई पर दिख रहा रहस्यमयी ब्रेसलेट। हालांकि, पोस्टर फिल्‍म की कहानी के बारे में कोई सुराग नहीं देता, लेकिन साफ है कि यह एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर होने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.