निरहुआ की नई भोजपुरी फिल्म 'मंडप' का फर्स्ट लुक रिलीज, दुल्हन बनीं आम्रपाली दुबे

Updated on 28-07-2023 03:39 PM
भोजपुरी एक्टर और सांसद दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म आ रही है जिसका नाम है 'मंडप'। इसमें निरहुआ के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। मेकर्स ने अब "मंडप" का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं नई भोजपुरी फिल्म का पोस्टर।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी स्क्रीन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है, जो एक बार फिर से निर्माता रौशन सिंह की फिल्म 'मंडप' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा के इर्दगिर्द घूमती हैं।


मंडप का फर्स्ट लुक पोस्टर

Bhojpuri Movie Mandap के फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो ये इस ओर इशारा करती है कि ये फिल्म कितनी एंटरटेनिंग होने वाली है। निरहुआ की मंडप को डायरेक्टर आनंद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक आने के बाद से फिल्म समीक्षकों को इससे काफी उम्मीद नजर आ रही है। यह निरहुआ की इस साल आने वाली प्रमुख फिल्मों में से एक है।

'मंडप' को लेकर निरहुआ ने की फैंस से अपील

भोजपुरी फिल्म 'मंडप' एक भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि हमारी फिल्म बेहद खास है। यह जब भी रिलीज हो, इसे जरूर देखें। हम सबों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया था। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आने वाली है

किसने क्या काम किया है

फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। जिन्होंने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली मुख्य भूमिका में हैं, जो फर्स्ट लुक में शादी के जोड़े में नजर आए हैं। फिल्म के खूबसूरत गाने की संगीतकार ओम झा हैं। जबकि लेखक मनोज पांडे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
 23 June 2026
शिल्पा शिंदे हाल ही यह कबूल करके विवादों में आ गई थीं कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के का फर्जी केस किया था और…
 23 June 2026
दीया मिर्जा ने हाल ही में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को अपने खूबसूरत घर पर उनके यूट्यूब चैनल के लिए इन्वाइट किया। दोनों ने साथ मिलकर हेल्दी बनाना ब्रेड…
 23 June 2026
इस वक्त हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर काफी चर्चा है। ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड ₹85.31करोड़ कमा चुकी है। वहीं सिनेमा देख…
 23 June 2026
बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी अपने भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना पहुंच गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद के बाद पंकज के बड़े भाई विजेंद्र…
 22 June 2026
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न…
 22 June 2026
नोरा फतेही और शिल्पा राव 'या बाबा' के लिए साथ आई हैं, जो 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' पर रिलीज हुआ एक शानदार नया गाना है। टी-सीरीज और भूषण कुमार द्वारा पेश…
 22 June 2026
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी बात बताकर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी शादी को डेढ़ साल से…
Advt.