पहले कप्तान ने रोका, अब DRS ने तोड़ा सपना... बदकिस्मत उस्मान ख्वाजा के विकेट पर पत्नी को भी नहीं हुआ भरोसा

Updated on 10-03-2023 10:24 PM
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की मैराथन पारी का अंत हो गया है। बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट में ख्वाजा पारी की शुरुआत करने उतरे थे। वह दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद आउट हुए। वह 180 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। टी ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया लेकिन रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे चेतेश्वर पुजारा ने डीआरएस लिया। जिसकी मदद से भारत ने ख्वाजा का विकेट हासिल किया।

पत्नी को नहीं हुआ विश्वास

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला देखने के लिए उस्मान ख्वाज की पत्नी रेचेल भी अहमदाबाद पहुंची हैं। अपने पति के विकेट पर उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। स्क्रीन पर डीआरएस का रिप्ले देखने के साथ ही उन्होंने आश्चर्य में अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिये। रेचेल उस्मान ख्वाजा से 9 साल छोटी हैं और 2018 में दोनों ने निकाह किया था। निकाह से पहले रेचेल ने इस्लाम कबूल कर लिया था।

फिर दोहरा शतक बनाने से चूके

उस्मान ख्वाजा एक बार फिर अपने टेस्ट करियर में दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वह 180 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। 422 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 21 चौके मारे। इससे पहले जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह 195* रन बनाकर खेल रहे थे। तभी कप्तान पैट कमिंस ने पारी घोषित कर दी थी। दरअसल उस मैच के दौरान बार-बार बारिश हो रही थी। मैच में जीत हासिल करने के लिए कमिंस ने ऐसा किया था।

भारत की तीसरी सबसे बड़ी पारी

उस्मान ख्वाजा को 180 रन भारत में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तीसरी सबसे बड़ी पारी है। 1986 में डीन जोंस ने चेन्नई टेस्ट में 210 रन बनाए थे। 2001 में चेन्नई में ही मैथ्यू हेडन के बल्ले से 203 रनों की पारी निकली थी। ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के नाबाद 178 रनों को पीछे छोड़ा। उन्होंने 2017 के रांची टेस्ट में यह पारी खेली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.