पहले चोरी पकड़ेंगे फिर पुरस्कार पाएंगे कर्मचारी:बिजली चोरी पकड़वाने पर कम्पनी आउटसोर्स व नियमित कर्मचारियों को देगी पुरस्कार

Updated on 27-05-2025 12:25 PM

प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग के जिलों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने अब कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। कम्पनी ने कहा है कि बिजली चोरी पकड़वाने वाले कम्पनी के आउटसोर्स, संविदा और नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों को कम्पनी द्वारा चोरी का मामला सही पाए जाने पर चोरी की गई बिजली की बिलिंग की दस प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चलाई जा रही पारितोषिक योजना में यह व्यवस्था की गई है। कम्पनी ने कहा है कि बिजली के अवैध उपयोग की सूचना देने पर सूचना देने वालों को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस राशि में से पांच प्रतिशत राशि का भुगतान संबंधित सूचना देने वालों को सूचना सही पाए जाने पर जारी किए गए अंतिम रूप से तय किए गए बिजली चोरी के आदेश के तुरंत बाद किया जाएगा तथा शेष पांच प्रतिशत राशि पूर्ण वसूली के बाद दी जाएगी।

ऑनलाइन दे सकेंगे सूचना, गोपनीय रहेगी

कंपनी ने कहा है कि बिजली चोरी की सूचना देने वालों में कम्पनी के नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी भी हो सकते हैं। सूचना सही पाए जाने पर जांच में मिली अनियमितता के विरुद्ध भुगतान के लिए जारी किए गए बिल की पूर्ण वसूली के बाद क्षतिपूर्ति राशि का एक प्रतिशत सूचना देने वाले को मिलेगा। कंपनी ने सूचना प्रक्रिया के बारे में बताया कि अब पारितोषिक योजना की पूरी जानकारी जैसे बिलिंग और भुगतान से संबंधित गतिविधियों को ऑनलाइन कर दिया गया है।

सूचना देने वाले को यह जानकारी देनी होगी

  • अब सूचना देने वाले को कंपनी के पोर्टल पर गुप्‍त रूप से दिए गए प्रारूप में अपना बैंक खाता, पहचान क्र. (आधार या पेन नम्बर) देना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • सूचना देने वाले के संबंध में जानकारी गोपनीय रखते हुए कंपनी मुख्यालय से प्रोत्साहन की राशि सीधे संबंधित सूचना देने वाले के बैंक के खाते में ट्रांंसफर की जाती है।
  • कंपनी द्वारा योजना में सूचना देने वाले को तय शर्तों के अधीन पारितोषिक देने का प्रावधान है। इस राशि की अधिकतम सीमा नहीं है।
  • कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर informer scheme लिंक पर क्लिक करके, सूचना देने वाले द्वारा गुप्त सूचना दर्ज की जा सकती है।
  • उपाय एप के माध्यम से भी बिजली चोरी की सूचना दी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.