बलूचिस्तान पुलिस में शामिल हुई पाकिस्तान के आदिवासी जिले की पहली महिला, देखते रह जाएंगे खूबसूरती

Updated on 04-08-2023 02:46 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एरम मोहमंद बलूचिस्तान पुलिस में शामिल होने वाली आदिवासी जिले मोहमंद की पहली महिला बन गई हैं। एरम को प्रांतीय पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। एरम के पिता साजिद खान मोहमंद भी पुलिस में एसएसपी थे। जुलाई 2017 में चमन में एक आतंकी आत्मघाती हमले में उनकी मौत हो गई थी। एरम को पुलिस में जाने की प्रेरणा अपने पिता से ही मिली है। पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने पिता को अपना 'आइडल' बताया।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बात करते हुए एरम ने कहा, 'मैं बचपन से हमेशा अपने पिता के नक्शेकदम पर चलती रही हूं। मेरे पिता कभी भी चुनौतीपूर्ण कार्यों से पीछे नहीं हटते थे और हमेशा कठिन मिशनों पर डटे रहे।' एरम ने पेशावर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह पुलिस में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देती हैं। उनका कहना है कि महिलाएं कानून प्रवर्तन के लिए एक अद्वितीय दृष्टिकोण पैदा कर सकती हैं। उनका बलूचिस्तान पुलिस में शामिल होना उनके परिवार और मोहमंद आदिवासी जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

पिता के मिशन को जारी रखने का वादा

एरम ने कहा, 'मैं अपने पिता के मिशन को जारी रखूंगी क्योंकि उनमें देश की सेवा करने का गहरा जुनून था। मैं भी अपने देश की रक्षा करने में पीछे नहीं हटूंगी।' एरम की नियुक्त को पाकिस्तान में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वह अधिक महिलाओं को पुलिस में करियर बनाने और अपने समुदायों की सुरक्षा में योगदान करने के लिए प्रेरित कर पाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.