फिच रेटिंग्स: अमेरिका में 1990 की तरह मंदी आने का जोखिम

Updated on 25-10-2022 05:20 PM

न्यूयोर्क
 

दुनिया पर मंदी (Recession) के साये के बीच दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिका (America) की हो रही है. अब अमेरिकी इकोनॉमी (America Economy) में मंदी के जोखिम पर जारी बहस के बीच रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने बड़ी बात कही है.

एजेंसी के मुताबिक, US में चरम पर पहुंची महंगाई और इसे काबू में करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से लगातार ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी से देश मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

1990 की तरह दिख रहा पैटर्न
Fitch Ratings ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका में मंदी (US Recession) का जोखिम 1990 के पैटर्न की तरह दिखाई दे रहा है. फेड रिजर्व चार दशक के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी महंगाई को काबू में करने के लिए एक के बाद एक लगातार ब्याज दरें (Interest Rates) बढ़ा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो फेड रिजर्व का यह कदम उपभोक्ता खर्च को इस हद तक कम कर सकता है कि यह 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान मंदी का कारण बन जाएगा.

आठ महीने US ने झेली थी मंदी
गौरतलब है कि 1990 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जबरदस्त मंदी देखने को मिली थी, जो करीब 8 महीने तक जारी रही थी. इस मंदी के कारण देश में बेरोजगारी दर में जोरदार इजाफा देखने को मिला था. अगर इसी तरह की मंदी एक बार फिर सामने आती है, तो यह US Economy के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch Ratings) ने अपनी इस रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका (USA) साल 1990 के जैसी मंदी देख सकता है.

फिच ने बताया ये बड़ा कारण
फिच ने रिपोर्ट में आशंका जताई है कि उच्च महंगाई दर और अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी करना, इस स्प्रिंग सीजन (March to May) तक अमेरिकी इकोनॉमी (US Economy) को फिर से बड़ी मंदी का शिकार बना सकता है. इस तरह का आशंका जताते हुए रेटिंग एजेंसी ने अमेरिका के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को भी घटाकर दिया है. कहा गया है कि अमेरिकी इकोनॉमी के इस साल महज 0.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. जबकि, अगले वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 1.5 फीसदी तक रह सकती है.

हर महीने जाएंगी लाखों नौकरियां
फिच रेटिंग्स के इकोनोमिस्ट्स ने हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा कि हम जिस अमेरिकी मंदी का अनुमान जाहिर कर रहे हैं, वह काफी हल्की रहने वाली है. गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में Bank Of America में यूएस इकनॉमिक्स के हेड माइकल गैपन (Michael Gapen) ने अगले एक साल में अमेरिका में बेरोजगारी दर 5 से 5.5 फीसदी होने का अनुमान लगाया है.

ये अनुमान इसलिए ज्यादा खतरनाक नजर आता है, क्योंकि फेड ने भी अगले साल बेरोजगारी दर का अनुमान 4.4 फीसदी जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून में अमेरिका मंदी की गिरफ्त में आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो देश में हर महीने 1.75 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.