'फ्लावर नहीं फायर है,' दक्षिण अफ्रीका को हराकर बाहर करने वाली नीदरलैंड के लिए बोले फैन्स

Updated on 06-11-2022 06:39 PM
टी20 विश्व कप के बेहद अहम मुकाबले में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर किया है। नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वहीं, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मुकाबला बहुत अहम हो गया है। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
 
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। स्टीफन और मैक्स ने नीदरलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। वहीं, 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
फैन्स बोले- दक्षिण अफ्रीका चोकर्स ही रही
क्रिकेट फैन्स सोशल मीडिया पर नीदरलैंड के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही ढेर सारे मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। एक शख्स ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए लिखा, 'फ्लावर नहीं फायर है।' कुछ लोग इस बात का भी जिक्र कर रहे हैं कि नीदरलैंड के तौर पर अब एक और मजबूत टीम का उदय हो रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के साथ लगे चोकर्स के तमगे का जिक्र भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि बड़े मुकाबलों में अफ्रीकन टीम का यही हाल होता है।
सुपर 12 चरण में नीदरलैंड की यह दूसरी जीत
क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में यह नीदरलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत थी। वहीं, नीदरलैंड की यह सुपर 12 चरण में दूसरी जीत है, उसने इससे पहले जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था। उसके लिए मैक्स ओडाड ने सर्वाधिक 52 रन बनाए थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
Advt.