रामवीर का संसार कोहरे ने छीना, आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत
Updated on
29-01-2026 01:03 PM
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार तड़के घने कोहरे ने ऐसी तबाही मचाई कि खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सेवर थाना इलाके में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सोरोंजी से जयपुर जा रही एक निजी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
भगवान के दर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे की सबसे दर्दनाक कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी रामवीर की है। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाने का काम करते हैं। वे हर महीने माल सप्लाई करने खाटूश्याम जी जाते थे, लेकिन इस बार श्रद्धा और प्रेम के चलते अपनी पत्नी गीता (38) और 8 साल के बेटे कान्हा को भी साथ ले गए थे। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी पारिवारिक यात्रा होगी। हादसे में रामवीर की पत्नी और मासूम बेटे दोनों की मौत हो गई, जबकि रामवीर खुद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
कोहरा बना काल, मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण विजिबिलिटी शून्य होना था। मृतकों की पहचान मथुरा निवासी गीता और उनके पुत्र कान्हा, अलवर निवासी मुक्खन सिंह (28) और कासगंज निवासी मुस्लिम (40) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने हाईवे पर खराब मौसम और कोहरे के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी रखने और रिफ्लेक्टर के इस्तेमाल की अपील की है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…