लगातार तीसरे हफ्ते गिरा विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान की हालत भी खस्ता हुई
Updated on
12-08-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व (Forex Reserve) लगातार तीसरे हफ्ते गिरा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर से अधिक घटकर 601.45 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 603.87 अरब डॉलर रह गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई। इस बीच पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार में भी बीते हफ्ते गिरावट आई।
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.93 अरब डॉलर घटकर 533.40 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.68 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 17.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया।
पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व भी घटा
इस बीच आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी बीते सप्ताह गिरावट आई। पिछले हफ्ते के मुकाबले यह 1.35% की गिरावट के साथ 8.043 अरब डॉलर रह गया है। चार अगस्त को समाप्त हफ्ते में पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक का विदेशी करेंसी रिजर्व 8.04 अरब डॉलर रह गया है जो उससे पिछले हफ्ते 8.1 अरब डॉलर था। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक कर्ज के भुगतान के कारण उसका फॉरेक्स रिजर्व घटा है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…