वन पट्टाधारियों ने खोली षड़ंयत्र की पोल, कहा-किसी ने नहीं डाला दबाव

Updated on 23-10-2023 04:13 PM

कवर्धा। कांग्रेस ने इस बात खुलासा कर दिया कि कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने ग्राम कटंगीकला के जिन लोगों को वन अधिकार पट्टाधारी होने के नाम प्रस्तुत कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने दबाव डालने का आरोप लगाया था वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे।

कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधारियों  ने मीडिया के सामने बताया कि किसी भी वन अधिकारी, कर्मचारी ने कांग्रेस को वोट देने की बात नहीं कही है। इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कटघरे में है।

कांग्रेस ने कहा है कि जन समर्थन ना मिलने से विजय शर्मा नये-नये षडयंत्र रच रहे है लेकिन सचाई सामने आने से उनकी पोल खुल रही है।     

कटंगीकला के 13 पट्टाधारियों के नाम इस प्रकार हैः- ईश्वरलाल नेताम, सतरोहन धुर्वे, लालदास मानिक पुरी, ज्ञानसीह मेरावी, ललिया मरकाम, रूखमणी मेरावी, उत्तरा बाई मेरावी, सवली धुर्वे, रामजी धुर्वे, रामचन्द धुर्वे, बृजलाल धुर्वे, चैती बाई मानिकपुरी, कचरी बाई नेताम। इन 13 लोगों में एक ही परिवार के कई सदस्य शमिल है।

इन पट्टाधारियों ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों व नेताओं कि उपस्थिति में मीडिया को बाताया कि हम लोगो के नाम पर फर्जी हस्ताक्षार कर निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है।

शिकायती आवेदन में साफ देखा जा सकता है कि लालदास, ईश्वर, रूखमणी, बृजलाल, ललिया के नाम पर हस्ताक्षर में एक ही व्यक्ति की राईटिंग है।

इन पट्टाधारियों ने बताया कि कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधारियों के वन विभाग कर्मचारी को खेती संबंधी जानकारी लेने के लिए बुलाया था। उनसे पूछा गया कि वन पट्टा भूमि पर चना की फसल उगा सकते है कि नहीं ? इस पर वन कर्मचारी व अधिकारी द्वारा हमें बताया गया कि वन पट्टा भूमि पर चना की फसल बो सकते है। किसी भी वन अधिकारी, कर्मचारी चुनाव में वोट संबंधी बात नहीं की।

कांग्रेस हुई आक्रामक
कटंगीकला के वन अधिकार पट्टा धरियों सामने का कर भाजपा विजय शर्मा के षडयंत्र का खुलासा कर देने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। छत्तीसगढ़ क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजू तिवारी, लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचरण पटेल, कवर्धा कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, कवर्धा नगर पालिका परिषद के पार्षद मोहित माहेशवरी, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोत दुबे सीमा अगम अनंत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कांग्रेस पार्टी की माजबूत विचलित हो गए है। विजय शर्मा अपनी चिर परिचित शैली के अनुरूप षड़यत्र रचने का कार्य कर रहे है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं को पट्टाधारी बताते हुए सामने लाया गया था। उनके नाम वनअधिकार पट्टा नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को कवर्धा की जनता का अपार स्नेह व आर्शीवाद प्राप्त है। विकास के कार्य कराना मोहम्मद अकबर शैली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.