वन मंत्री श्री चौहान ने मध्य प्रदेश भवन स्थित विंध्य हर्बल्स और मृगनयनी कियोस्क का किया अवलोकन

Updated on 19-02-2024 12:16 PM

वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास पर मध्य प्रदेश भवन स्थित म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ लिमिटेड के विंध्य हर्बल्स कियोस्क और संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के मृगनयनी कियोस्क का अवलोकन किया।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि विंध्य हर्बल्स द्वारा लगाया गया आयुर्वेदिक औषधियों का स्टाल अत्यंत सराहनीय है, जिसका दिल्ली के लोगों को लाभ मिल रहा है। मंत्री श्री चौहान ने मृगनयनी के स्टाल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कपड़े की ख्याति पूरे देश में फैल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में प्रदेश के उत्पादों की बिक्री की अपार संभावना है और आशा व्यक्त की कि स्टॉल में भविष्य में बिक्री और बढ़ेगी।

मंत्री श्री चौहान के भ्रमण के दौरान अपर आवासीय आयुक्त श्री प्रकाश उन्हाले और एपीसीसीएफ श्रीमती बिंदु शर्मा भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.