बेन स्टोक्स का बेजबॉल भूल जाइए, इस बांग्लादेशी ने अफगानिस्तानी बॉलर्स का बुखार उतार दिया

Updated on 15-06-2023 08:10 PM
ढाका: ब्रैंडन मैकुलम को पिछले साल इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद इंग्लिश टीम के खेलने का तरीका ही बदल गया। टीम टेस्ट में वनडे और टी20 वाला मोड दिखाने लगी। इंग्लैंड के इस खेलने के तरीके को बेजबॉल नाम दिया गया। अब बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो ने कुछ इसी तरह की बैटिंग की है। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों का मार-मार कर बुखार उतार दिया।

नजमुल ने 146 रन ठोक दिए

टेस्ट में जहां 50-60 का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा माना जाता है, वहीं नजमुल हुसैन शांतो ने 83 की स्ट्राइक रेट से 146 रन ठोक दिए। बांग्लादेश को दूसरी ही ओवर में पहला झटका लग गया था। टीम दबाव में थी लेकिन तीसरे नंबर पर उतरे शांतो ने जल्द ही पासा पलट दिया। उन्होंने 58 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। एक समय वह 100 गेंदों पर 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिर संभलकर खेलना शुरू कर दिया।

118 गेंदों पर नजमुल हुसैन शांतो ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। 175 गेंदों पर 146 रनों की पारी खेलने के बाद शांतो आमिर हमजा का शिकार बनें। अपनी पारी में उन्होंने 23 चौके और 2 छक्के मारे। बल्लेबाजी के लिए इस मुश्किल पिच पर बांग्लादेश का कोई और बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया।
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी
नजमुल हुसैन शांतो अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज भी हैं। इस पारी में उन्होंने 23 चौके मारे। वह एक पारी में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा चौके मारने की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं।

इस मुकाबले में बांग्लादेश की पहली पारी 382 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन टीम की पारी सिमट गई। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले 11 ओवर में ही तीन विकेट खो दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.