'जवान' देख अल्लू अर्जुन ने जो कहा वो भूल जाइए, लेकिन शाहरुख ने 'पुष्पा' एक्टर के लिए जो बोल गए वो जबरदस्त है

Updated on 14-09-2023 02:43 PM
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की तारीफ हर तरफ हो रही है फिर चाहे वो बॉलीवुड के सितारे हों या फिर साउथ के सिलेब्रिटीज। फिल्म देखकर जो भी सिनेमाघरों से निकल रहे हैं वो इस फिल्म के लिए अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूल रहे। अब साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' एक्टर ने भी शाहरुख की 'जवान' देख डाली है और इसके बाद जो कुछ उन्होंने कहा है उसकी जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि, अल्लू अर्जन के इस पोस्ट का जवाब देने से शाहरुख भी नहीं चूके हैं।

अल्लू अर्जुन X यानी ट्विटर पर फिल्म 'जवान' के क्रू की जमकर तारीफ की है। अल्लू ने लिखा है, 'इस शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए फिल्म जवान की पूरी टीम को बधाई। फिल्म जवान के प्रड्यूसर, टेक्निकल, क्रू और पूरी कास्ट को शुभकामनाएं। शाहरुख खान गारु का भव्य अवतार, देश और दुनिया भर मेंअपने स्वैग से चार्म भर दिया। आपके लिए सच में बहुत खुश हूं सर। हमने आपके लिए ये प्रार्थना की थी।'

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए बधाई

उन्होंने इस पोस्ट में विलन का रोल निभाने वाले विजय सेतुपति की भी खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'विजय सेतुपति गारु हमेशा की तरह क्या जबरदस्त रोल में हैं। दीपिका पादुकोण ने एलिगेंट, इंपैक्टफुल और सहज स्टार प्रजेंस दिखाया है। नयनतारा नेशनल स्केल पर सबसे अधिक चमक रही हैं। अनिरुद्ध, पूरा देश आपके शानदार म्यूजिक लूप को सुन रहा है। हम सबको प्राउड फील कराने के लिए एटली गारु को बहुत-बहुत बधाई। विचारों से भरपूर कर्मिशियल फिल्म देकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए बधाई।'

शाहरुख ने कहा- दोबारा से मैं खुद को जवान महसूस कर रहा हूं

अल्लू के इस पोस्ट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, 'थैंक यू सो मच मेरे दोस्त। आपके प्यार और प्रार्थना के लिए आपका आभार। जहां बात स्वैग की है तो जो खुद फायर है वो मेरी तारीफ कर रहा, WOW मेरा दिन बना दिया। दोबारा से मैं खुद को जवान महसूस कर रहा हूं। मैं ये स्वीकार करना चाहता हूं कि मैंने आपसे काफी कुछ सीखा है और मैंने आपकी पुष्पा एक दिन में तीन बार देखी है। आपके लिए एक बड़ी सी झप्पी और जितना जल्दी संभव हो आपसे मिलकर आपको गले लगाना चाहता हूं।'

शाहरुख खान की 'जवान' की जमकर तारीफ

बता दें कि अल्लू अर्जुन से पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। एसएस राजामौली, महेश बाबू, सलमान खान, करण जौहर, अनुपम खेर से लेकर कियारा आडवाणी सभी ने शाहरुख खान की 'जवान' की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में शाहरुख खान के ऑपोजिट विलन के रोल में विजय सेतुपति नजर आए हैं। इन सबके अलावा फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि जैसे कई सिलेब्रिटीज़ हैं जिन्होंने अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.