आल इंडिया एक्स सर्विसमेन बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन

Updated on 29-10-2023 02:41 PM

रायपुर। आल इंडिया एक्स सर्विसमेन बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन छत्तीसगढ़ इकाई का गठन शनिवार को किया गया।  इस दौरान फेडरेशन की आमसभा शहर के होटल महेंद्र के सभागार में संपन्न हुई। सभा मे छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिक बैंकर साथियों ने शिरकत किया।

सशस्त्र बलों की समर्पित और सम्मानित सेवा के बाद इन पूर्व सैनिकों को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फिर से नियोजित किया जाता है लेकिन उन्हें विभिन्न कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है जिसमें वेतन निर्धारण, स्थानांतरण आदि शामिल हैं।

सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा सशस्त्र बलों से सेवा निवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों के पुनः रोजगार से संबंधित है। चूंकि राष्ट्रीयकृत बैंकों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र या सरकारी क्षेत्र में रिक्तियां दिन-ब-दिन कम होती जा रही हैं ऐसे में पूर्व सैनिकों को स्थायी नौकरियां मिलना मुश्किल हो रहा है और सेवानिवृत्ति के बाद कई लोगों को पारिवारिक जीवन और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभा में ईन विषयों पर गहन चर्चा हुई।

सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री राजू सिंह आदि ने संबोधित किया। सभी साथियों ने AIEXBEF के बैनर तले पूर्व सैनिक बैंकर्स की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।

औल इंडीया एक्स-सर्वीसमैन बैंक एमप्लाईज फेडरेसन की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन भी हुआ जिसके तहत सुरेंद्र कुमार रॉय जी को अध्यक्ष और पंकज पांडेय जी को महासचिव एवम विशाल आनंद जी को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

सभा मे पूर्वसैनिक बैंकर की आसन्न एवम सम्भावित समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई एवम उनके निराकरण का हर सम्भव प्रयास का वचन लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.