पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी सुपुर्द-ए-खाक

Updated on 02-03-2024 12:07 PM
भोपाल। पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस वयोयुद्ध नेता अजीज कुरैशी का 82 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अशोका होटल के पीछे कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया। उनके निधन पर कांग्रेसियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने शोक जताया।
ऐसे विरले ही नेता होते हैं, जो अधिकारों के लिए पार्टी संगठन से लड़ जाएं। उनमें से एक थे अजीज कुरैशी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के करीबी रहे। कुरैशी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल भी रहे। वह 1984 से 1989 तक लोकसभा सदस्य भी रहे। कांग्रेस संगठन में भी वह विभिन्न पदों पर रहे कुरैशी। जब बात अधिकारों की आ जाती थी तो, उनका अड़ियल स्वभाव देखने को मिलता था। कई बार आम कार्यकर्ताओं के हक की बात पार्टी के आला कमान नेताओं के समक्ष बेबाकी से रखते थे।

भोपाल विवि बनवाने में रही अहम भूमिका - पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अजीज कुरैशी का एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि भोपाल विश्वविद्यालय बनवाने में उनका अहम योगदान रहा। अलग-अलग छात्र संगठनों को एकजुट करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद भोपाल विश्वविद्यालय का नाम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कराने के लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह से बात की। विश्वविद्यालय के नामकरण में उनका योगदान रहा।

संगठन के लिए खपा दिया जीवन - कैलाश मिश्रा

वहीं, कांग्रेस के पूर्व भोपाल जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा बताते हैं कि अजीज भाई ने पार्टी संगठन के लिए अपना पूरा जीवन दिया। उन्होंने विवाह नहीं किया था। वे गांधीवादी रहे। मप्र के इकलौते नेता थे, जो सफेद गांधी जी वाली टोपी पहनते थे। पार्टी की वरिष्ठ नेता उनका कहा हुआ नहीं टालते थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी जुड़े रहते थे। अंतिम समय तक उनकी सक्रियता बनी रही। इकबाल मैदान पर उनके समर्थकों द्वारा आयोजित किया जाने वाला मुशायरा राजधानी भोपाल में विशेष पहचान रखता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.