हापुड़ में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर हमला, पिस्टल में गोली फंसने से बच गई जान, फॉर्च्यूनर में आए थे बदमाश

Updated on 10-02-2026 12:07 PM
हापुड़: उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में यूपी के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। गनमत रही कि हमलावर की पिस्टल में गोली फंसने से फायर नहीं हो सका और भाजपा नेता की जान बच गई। पुलिस अधिकारी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।गढ़मुक्तेश्वर इलाके से तीन बार से विधायक रहे मदन चौहान के साथ यह घटना सोमवार रात गांव हिरणपुरा में घटी। उन्होंने बताया कि वह गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के करीब पहुंचे, एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में सवार तीन-चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

गाड़ी के शीशे से सटाया पिस्‍टल पर...

मदन चौहान ने बताया कि एक बदमाश के दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने गाड़ी के पास आकर खिड़की के शीशे पर पिस्टल सटाकर फायर किया, लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। उनके गनर ने कार से उतरकर फुर्ती से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे गाड़ी से फरार हो गए।


पहले भी खनन माफिया कर चुके हैं हमला

पूर्व मंत्री ने इस घटना के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा जताया है। इससे पहले भी मदन चौहान पर खनन माफिया द्वारा तीन बार हमला किया जा चुका है। सपा सरकार में मंत्री रह चुके मदन चौहान वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं।


क्‍या बोले एसएसपी हापुड़

एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि पूर्व मंत्री मदन चौहान पर हमले के प्रयास की सूचना मिली थी। उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूर्व मंत्री से भेंट कर उनका पक्ष जाना। पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.