Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक तो बच्चे का हत्यारा निकला! 25 साल पहले मिली थी उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट
Updated on
25-04-2026 01:15 PM
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। खुद को एक्स मुस्लिम कहने वाला सलीम वास्तिक 13 साल के लड़के के अपहरण और मर्डर के मामले में लंबे समय से पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था। 25 साल पहले उसे सजा मिली थी। दिल्ली के गोकलपुरी थाने में उसके खिलाफ अपहरण, रंगदारी और हत्या की एफआईआर दर्ज थी। सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान है और वह मूलरूप से यूपी के शामली का रहने वाला है।
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने बताया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का अपहरण कर लिया था। परिवार से उसने फिरौती मांगी थी। ना मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 1997 में उसको कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2000 में उसे जमानत मिली जिसके बाद वह फरार हो गया। पिछले 25 सालों से वह सलीम वास्तिक बनकर मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में रह रहा था।
सगे भाइयों ने चाकू से किए थे 14 वार
इस साल 27 फरवरी को दो सगे भाइयों गुलफाम और जीशान ने उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। इस घटना के बाद वह फिर से चर्चा में आ गया। तब पुलिस को उसकी सच्चाई के बारे में पता चला। गाजियाबाद पुलिस ने हमलावर दोनों भाइयों को एनकाउंटर में मार गिराया। हमलवारों ने सलीम वास्तिक के शरीर पर 14 बार चाकू से वार किए थे।
इस्लाम से हो गया था मोहभंग
दरअसल, सलीम वास्तिक एक्स मुस्लिम के नाम से यूट्यूबर चैनल चलाता था। इसमें वह मुस्लिम धर्म की कमियां गिनाते हुए कई वीडियो बनाता था। इससे वह लोगों के निशाने पर आ गया था। पुलिस ने दावा था कि दोनों सगे भाइयों ने सलीम वास्तिक को सबक सिखाने के लिए जानलेवा हमला किया था। सलीम पहले कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा था। कुछ समय के लिए मौलवी भी बना पर जल्द ही इस्लाम से उसका मोह भंग हो गया।
दूसरे चैनलों पर भी करता था डिबेट
सलीम वास्तिक अपना यूट्यूब चैनल चलाने के साथ दूसरे चैनलों पर डिबेट में हिस्सा लेने जाता था। वह इस्लाम, मदरसों की शिक्षा और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखता था। उसके वीडियो के नीचे मुस्लिम समाज के कई लोग अभद्र कमेंट लिखा करते थे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…