पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का कार्डियक अरेस्ट से निधन, जूते और कपड़ों की दुकान चलाने के लिए थे मजबूर

Updated on 15-09-2022 05:52 PM
पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। उन्होंने 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की थी। इसके अलावा वे आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी अंपायरिंग कर चुके थे। हालांकि, 2013 में उनको बैन कर दिया गया था, क्योंकि बीसीसीआई ने उनको सट्टेबाजों के साथ मिला हुआ पाया था।

आईसीसी एलीट पैनल के पूर्व अंपायर असद रऊफ ने ने 64 टेस्ट (ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में 49 और टीवी अंपायर के रूप में 15), 139 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की। रऊफ 2000 के दशक के मध्य में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन अंपायरों में से एक थे, जिन्हें 2006 में आईसीसी के एलीट पैनल में जगह मिली थी। उन्होंने 2005 में पहले टेस्ट में अंपायरिंग की थी और 2004 के बाद से एकदिवसीय एलीट पैनल का हिस्सा थे, जो अपने पहले मैच में 2000 में अंपायरिंग करने उतरे थे।

वह अंपायरिंग सर्किट में एक लोकप्रिय व्यक्ति थे, जिन्होंने अलीम दार के साथ, न्यूट्रल अंपायरों के युग से पहले पाकिस्तानी अंपायरों की प्रतिष्ठा में सुधार करने में अपना योगदान दिया था, लेकिन उनका करियर 2013 में अचानक रुक गया जब उन्हें मुंबई पुलिस ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड की जांच में 'वांटेड आरोपी' के रूप में नामित किया, जहां रऊफ अंपायरिंग पैनल का हिस्सा थे। 

बीसीसीआई ने उन पर बैन लगाया था और आईसीसी ने उन्हें एलीट पैनल से बाहर कर दिया था। इसके बाद वे अंपायरिंग करते नजर नहीं आए और कुछ ही समय पहले वे पाकिस्तान में एक दुकान में कपड़े और जूते बेचते नजर आए थे। उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और 2013 से ही क्रिकेट देखना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं जो काम छोड़ देता हू, उसे पूरी तरह छोड़ देता हूं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.