शराब की सप्लाई करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Updated on 30-10-2023 01:02 PM

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार गाड़ियों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। इस कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 3 लाख से ज्यादा की शराब जब्त की है। मामले में चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाई जा रही थी।

पहला मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर ने जानकारी दी कि काफी दिनों से मुखबिर से अवैध शराब एमपी से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस ने मिलनपथरा रोड स्थित पुलिया पर एक संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका. फिर पुलिस ने कार की तलाशी ली. तलाशी लेने पर कार में मध्यप्रदेश में बनी अंग्रेजी गोवा शराब पाया गया. कार में दो लोग थे. नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अमित यादव और छबीलाल बताया. दोनों में एक शख्स दुर्ग जिला का रहने वाला है. तो दूसरा कबीरधाम जिला का रहने वाला.

दूसरा मामला जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां भी मध्यप्रदेश की अवैध शराब खपाने की कोशिश की जा रही थी। यहां सिटी कोतवाली पुलिस ने 27 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब मनेन्द्रगढ़ में खपाने की साजिश की जा रही है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने द्वारा सिद्धबाबा घाट के नीचे मेन रोड कटनी हाइवे पर एक वाहन को रोककर तलाशी ली. वाहन के पिछली सीट पर 27 पेटी शराब पाया गया. जब्त शराब 241 लीटर बताई गई है. शराब की कीमत 189240 रुपए है. मामले में पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.