यूजी व पीजी की साढ़े चार लाख खाली सीटें खाली, सातवें चरण की काउंसलिंग 12 से

Updated on 10-09-2023 04:07 PM
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1,369 सरकारी और प्राइवेट कालेजों की 9.90 लाख सीटों में प्रवेश के लिए छठवें चरण की कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चल रही है। अब तक यूजी-पीजी में करीब 5.08 लाख प्रवेश हुए हैं। अभी भी करीब 4.59 लाख सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए अब विभाग एक और अंतिम चरण की सीएलसी राउंड शुरू होने वाला है। 12 से 30 सितंबर तक सातवां सीएलसी चरण चलाया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार सातवें राउंड में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 12 से 16 सितंबर तक पंजीयन के साथ ही कालेजों की च्वाइस लाक करेंगे। इसी दौरान पंजीयन के दूसरे दिन से दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। 20 सितंबर को कालेजों में मेरिट लिस्ट के अनुसार आवंटन होगा। विद्यार्थी 20 से 26 सितंबर तक आवंटित कालेजों में आनलाइन फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। इसी अवधि में अपग्रेशन का विकल्प भी ले सकते हैं। 27 सितंबर को अपग्रेडेशन का आवंटन और 30 सितंबर तक इसके प्रवेश होंगे। महाविद्यालय स्तर से संकायवार जारी वरीयता सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थी को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए उनके पंजीकृत किया जाए। बता दें,कि पांचवें चरण तक यूजी-पीजी में करीब 4.91 लाख प्रवेश हुए थे।

छठवें चरण में करीब 23 हजार प्रवेश हुए हैं

छठवें चरण में यूजी व पीजी में कुल 24,867 पंजीयन हुए हैं। इसमें 23,467 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, जबकि करीब 70 हजार विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की सीटों को लाक किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.