चारदिवसीय इज्तिमा का आयोजन आठ दिसंबर से, 15 देशों से आएंगी जमातें

Updated on 23-11-2023 01:16 PM

भोपाल। राजधानी में आठ से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय इज्तिमा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पाकिस्तान को छोड़कर 15 देशों की जमातें शामिल होंगी। इसके लिए ईंटखेड़ी में करीब 250 एकड़ में लोगों को ठहराने और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जमीन के समतलीकरण और टेंट लगाने का काम शुरु कर दिया गया है।

10 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

बता दें कि दुनिया के पांच बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन हर वर्ष भोपाल में किया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलावा विदेशों से भी जमातें आती हैं। इस बार पाकिस्तान से आने वाली जमातों पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में पाकिस्तान को छोड़कर अन्य देशों के जमातें इसमें शामिल होंगे। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार इज्तिमा में देश और विदेश के करीब 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

प्लास्टिक के बर्तनों का नहीं होगा इस्तेमाल

इतने बड़े आयोजन में प्लास्टिक और कागज के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इज्तिमा को स्वच्छ बनाने के लिए इस बार स्टील और चीनी मिट्टी के बतनों में चाय-नाश्ता और खाना परोसा जाएगा। इससे आयोजन स्थल पर हर साल की तुलना में एक हजार क्विंटल कचरा कम निकलेगा। इसके लिए समिति दस लाख बर्तनों का बैंक बनाने की तैयारी कर रही है।

परोसे जाएंगे शाकाहारी व्यंजन

73 वर्षों में दूसरी बार ऐसा होगा, जब इज्तिमा में पूर्णत: शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इसके पहले आयोजन समिति ने 2019 में यह प्रयास किया था। इससे परिसर में गंदगी कम होगी और लोग भी स्वस्थ रहेंगे। वहीं इज्तिमा आयेाजन स्थल के पास लगने वाला मेला भी इस बार दो किलोमीटर दूर लगाया जाएगा।

19 प्रकार के कचरे का अलग-अलग निस्तारण

इस बार भोपाल में होने वाला इज्तिमा देश में बड़े कार्यक्रमों के लिए मिसाल बनने जा रहा है। आयोजन स्थल से उत्सर्जित कचरे का 19 अलग-अलग तरह से इकठ्ठा कर इसका वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक, पैड, पीवीसी, ग्लास, ग्रेबोर्ड, ईवेस्ट, कागज समेत अन्य कचरा शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.