‘फोर मोर शॉट्स प्लीज! 4' ट्रेलर: आख‍िरी वेकेशन पर 'बदनाम' गर्ल गैंग, जिंदादिली, बीते कल की टीस और नया आसमान

Updated on 12-12-2025 01:34 PM
गर्ल गैंग की बेफिक्री, रिश्‍तों की उलझन और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की चाह वाली दामिनी, उमंग, अंजना और सिद्धि एक आख‍िरी बार लौट आई हैं। 'फोर मोर शॉट्स प्‍लीज!' के सीजन 4 का ट्रेलर आ गया है। दो मिनट और 41 सेकेंड में , जहां यह 'बदनाम गैंग' वेकेशन पर है, वहीं बीते कल की यादें, टूटे रिश्‍तों का दर्द, खालिस प्‍यार की चाह, और नए जमाने की सोच, इस फिनाले सबकुछ मिलने वाला है। इतना तो साफ है कि इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड नॉमिनेशन पाने वाली 'फोर मोर शॉटस प्लीज!' OTT पर फिनाले सीजन में एक स्टाइलिश और समझदारी से भरी ईमानदार अंत की तैयारी में है।

चौथे सीजन में जहां एक बार फिर से सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, और मानवी गगरू हैं, वहीं प्रतीक स्मिता पाटिल, लिसा रे, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंद सोमन अपने-अपने रोल में फिर से नजर आएंगे। इस नए और आख‍िरी सीजन में डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुणाल रॉय कपूर भी इस चौकड़ी के साथ पर्दे पर उत्‍साह और उमंग भरने वाले हैं।

जिंदादिली, नई-पुरानी गलत‍ियों से सीख की कहानी

ट्रेलर में एक ऐसे दौर के अंत की झलक है, जहां जिंदादिली, भावनाओं और खूबसूरती है। यह चारों महिलाओं के सफर के आखिरी चैप्टर की एक ऐसी कड़ी है, जिसमें हंसी है, आंसुओं का सैलाब है, वो झगड़े भी हैं, जो आखिरकार ठीक हो जाते हैं। नई-पुरानी गलतियां है, जिन्होंने उन्हें संवारा, और सबसे खास चारों का अटूट रिश्ता है

मेकर्स बोले- दस साल का खफर खत्म हो रहा है, पर यह अलविदा नहीं है

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' में हम दमिनी, उमंग, अंजना और सिद्धि को अपने-अपने जीवन के नए पड़ाव में कदम रखते देखेंगे। इसके लिए उन्‍हें कुछ हिम्‍मत भरे फैसले लेने होंगे। लंबे समय से टाली गई चिंताओं पर बातचीत होगी। दिल टूटने, खुद को नए रूप में ढालने, और इस उथल-पुथल में पहले से अध‍िक समझदार और ईमानदार होते देखेंगे। मेकर्स का कहना है कि यह फ‍िनाले सीजन दस साल बाद यहां खत्म जरूर हो रहा है, लेकिन यह अलविदा नहीं है।

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' OTT पर कब और कहां देखें

प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज की क्रिएटर रंगिता प्रितिश नंदी और इशिता प्रितिश नंदी हैं। चौथे सीजन का डायरेक्‍शन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी मत्यानी ने किया है। यह वेब सीरीज भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में OTT प्‍लेटफॉर्म Prime Video पर अगले हफ्ते 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

फिनाले सीजन को लेकर क्‍या बोली 'दामिनी' सयानी गुप्ता

शो के फिनाले सीजन और अपने किरदार को लेकर सयानी गुप्ता कहती हैं ,'बहुत कम ऐसा होता है कि कोई शो लोगों की जिंदगी को इतनी गहराई से छू ले, और फोर मोर शॉट्स प्लीज! ने यह इसलिए किया, क्योंकि दर्शकों ने इन चारों महिलाओं को बिल्कुल वैसे ही अपनाया जैसे वे थीं। थोड़ी बिखरी हुई, बहादुर, नाजुक, प्यार करने वाली, और अपनी पहचान के लिए आवाज उठाने वालीं। दमिनी का किरदार निभाना पिछले 8 साल में मेरे लिए बेहद मजेदार और आजाद करने वाला सफर रहा है।'

कीर्ति कुल्‍हारी ने कहा- यह शो सिर्फ एक कहानी से कहीं बड़ा बन गया

कीर्ति कुल्हारी कहती हैं, 'फोर मोर शॉट्स प्लीज! का हिस्सा बनना मेरे करियर के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक रहा है। अंजना के किरदार के रूप में मेरी यात्रा, उसकी ताकत, उसकी कमजोरियां, उसका बदलना, दुनियाभर की बहुत-सी महिलाओं के साथ जुड़ा, और उसी प्यार ने हमें चार खूबसूरत सीजन तक आगे बढ़ाया। यह शो सिर्फ एक कहानी से कहीं बड़ा बन गया, बल्‍क‍ि यह एक आवाज बन गया।'

मानवी और बानी, किरदार की गहराई और प्‍यार

मानवी गगरू का मानना है कि उनके किरदार सिद्धि ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई, क्‍योंकि उसमें बहुत गहराई है। वह कहती हैं कि हर महिला ने सिद्धि में अपने बचपन की थोड़ी-सी झलक देखी है। इसी तरह उमंग के रोल में नजर आने वाली बानी जे कहती हैं, 'उमंग ने जिंदगी को जोरदार तरीके से जिया है। उसने प्यार भी जोरदार किया, टूटने का भी जोरदार अनुभव किया, और खुद को फिर से जोरदार ढंग से खड़ा किया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.