पीएफआई के चार नेताओं को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेजा

Updated on 01-10-2022 03:57 PM
  प्रदेश से गिरफ्तार पीएफआई के चार लीडर्स को भोपाल जिला कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया है. कोर्ट में पेश होने के दौरान एक आरोपी ने विक्ट्री का साइन भी दिखाया. एमपी एटीएस ने एनआईए के साथ मिलकर उज्जैन और इंदौर से पीएफआई के चार अलग-अलग पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया था. इन्हें एमपी एटीएस ने 30 सितंबर तक की पुलिस रिमांड पर लिया था.  इनका रिमांड खत्म हो गया इसलिए मेडिकल कराने के बाद सभी चारों आरोपियों को भोपाल जिला अदालत की एनआईए स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया.

एमपी एटीएस ने चारों आरोपियों का दोबारा रिमांड नहीं मांगा इसलिए कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया. इस मामले में आरोपी पक्ष के वकील परवेज आलम ने कहा अभी केस डायरी नहीं आई है. मामला प्रारंभिक स्टेज पर है इसलिए कुछ भी कह पाना संभव नहीं है. कोर्ट के सामने हम अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे. आरोपियों के परिवार उन्हें बेगुनाह बता रहे हैं. जब चारों लोगों को पकड़ा गया उस समय पीएफआई पर प्रतिबंध नहीं लगा था. यह पीएफआई के सदस्य हैं या नहीं हैं यह भी अभी पता नहीं है. एटीएस जरूर इन्हें पीएफआई का सदस्य बता रही है.

विक्ट्री साइन
जिला कोर्ट में पेश करने के दौरान पीएफआई एक सदस्य ने विक्ट्री का साइन दिखाया. सात दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था. इंदौर में रहने वाला आरोपी अब्दुल करीम बेकरी वाला पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष है. अब्दुल खालिद निवासी इंदौर पीएफआई का जनरल सेक्रेटरी है. मोहम्मद जावेद निवासी इंदौर पीएफआई का प्रदेश कोषाध्यक्ष और उज्जैन का जमील शेख निवासी पीएफआई का प्रदेश सचिव है. भोपाल एटीएस थाने में आरोपियों पर आईपीसी 121ए, 153ए, 120बी धारा 13[1बी], 18 यूएपीए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, देश विरोधी दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए थे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.